सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: Apply from April 15

UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में निकली सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 17 Mar 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी ने सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: Apply from April 15
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, शुल्क मिलान और आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 12 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ग रिक्तियों की संख्या
अनारक्षित (UR) 163
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 40
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 107
अनुसूचित जाति (SC) 82
अनुसूचित जनजाति (ST) 10
कुल 402

आवेदन की सभी शर्तें

  • उम्मीदवार ने हाई स्कूल (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक प्रमाण पत्र होना जरूरी है:
  • सरकारी आईटीआई या गोरखपुर के सरकारी तकनीकी केंद्र से नालकूप मैकेनिक कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • या आईटीआई से मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या टर्नर ट्रेड में कम से कम 2 साल का कोर्स किया होना चाहिए।
  • या NCVT (भारत सरकार) से इन ट्रेडों में 3 साल का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) होना चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

देखें आधिकारिक नोटिस

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन PET-2025 के अंकों के आधार पर होगा। जिनके शून्य या नेगेटिव अंक हैं, उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। 402 पदों के लिए मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर बनेगी।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-2 (7वें वेतन आयोग) के अनुसार सैलरी दी जाएगी। वेतनमान 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक होगा। इसके अलावा, सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते (Allowances) भी मिलेंगे। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब 25 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • अंत में फॉर्म को चेक करके सबमिट करें और उसकी कॉपी/प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed