पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WBSSC Teacher Recruitment 2025: Notification Released for 35,726 Teaching Posts in Bengal, Know Details here

WBSSC Teacher Recruitment 2025: बंगाल में शिक्षकों के लिए 35,726 पदों पर निकली वैकेंसी, 16 जून से आवेदन शुरू

Fri, 30 May 2025 02:53 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 30 May 2025 02:53 PM IST
सार

WBSSC Teacher Bharti 2025: डब्ल्यूबीएसएससी ने सहायक शिक्षकों के 35,726 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी और अंतिम तिथि 14 जुलाई है। भर्ती का अधिक विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
WBSSC Teacher Recruitment 2025: Notification Released for 35,726 Teaching Posts in Bengal, Know Details here
West Bengal Teacher Recruitment 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

West Bengal Teacher Recruitment 2025: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। वेस्ट बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने सरकारी सहायता प्राप्त/प्रायोजित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में सहायक शिक्षकों (कक्षा 9-10/माध्यमिक और कक्षा 11-12/उच्च माध्यमिक) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 14 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 जून 2025 (शाम 5 बजे से)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे  तक)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा: सितंबर के पहले सप्ताह

शैक्षणिक योग्यता  (Eligibility)

डब्ल्यूबीएसएससी शिक्षक भर्ती 2025 के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास एनसीटीई (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. (B.Ed.) या चार वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed डिग्री होनी चाहिए।

वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उनके पास बी.एड. या B.A.Ed/B.Sc.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है, जो NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी गई है। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और विकलांग (PH) उम्मीदवारों को 8 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा
  • शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन
  • मौखिक साक्षात्कार
प्रश्न पत्र अंग्रेजी और बंगाली दोनों में होंगे। भाषा विषयों के लिए संबंधित भाषा में पेपर होगा, जबकि संस्कृत के लिए बंगाली में।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और PH वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाएं।
  • अब WBSSC Teachers Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का पीडीएफ सेव करें और उसका प्रिंट निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed