HLL MT Recruitment 2026: एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती; 40,000 मिलेगा स्पाइपेंड
HLL Lifecare Limited Vacancy 2026: एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के प्रशिक्षण काल में 40,000 रुपये मूल वेतन दिया जाएगा।
विस्तार
HLL Lifecare Limited Vacancy 2026: एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (HLL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन (Advt No. HLL/HR/020/2026) जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 40 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026
पदों का विवरण
- मैनेजमेंट ट्रेनी - इंजीनियरिंग: 17
- मैनेजमेंट ट्रेनी - फार्मा: 6
- मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग: 10
- मैनेजमेंट ट्रेनी - ह्यूमन रिसोर्स: 2
- मैनेजमेंट ट्रेनी - सोशल वर्क: 1
- मैनेजमेंट ट्रेनी - डेटा एनालिटिक्स: 1
- मैनेजमेंट ट्रेनी - हॉस्पिटल मैनेजमेंट: 3
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास फुल-टाइम बीई/बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीबीएम, एमआईबी, एमपीआईबी, पीजीडीपीएम, एमए, एमएचआरएम, बीएससी (मैथमेटिक्स/स्टैटिस्टिक्स) या साइंस में ग्रेजुएशन के साथ एमबीए (हॉस्पिटल मैनेजमेंट) होना चाहिए। न्यूनतम 65% अंक अनिवार्य हैं (SC/ST/PwD के लिए 60%)।
आयु सीमा
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष (01 फरवरी 2026 के अनुसार)
एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी वर्ग को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
वेतन/स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के प्रशिक्षण काल में 40,000 रुपये मूल वेतन + लागू महंगाई भत्ता (DA) के बराबर मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने और टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों को डिप्टी मैनेजर (E-1 ग्रेड) के पद पर 40,000 - 1,40,000 रुपये वेतनमान में नियमित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 1180 रुपये
- एससी/एसटी/पीडब्ल्डी: शुल्क मुक्त
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- प्रारंभिक इंटरव्यू
- साइकोमेट्रिक असेसमेंट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल इंटरव्यू
आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करते समय सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानी से भरें।
- निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें और भविष्य के लिए आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि पात्रता और अन्य शर्तों को लेकर कोई भ्रम न रहे।