सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   LIC AAO, AE Mains Result 2026 Declared, 1,119 Candidates Shortlisted for Interview at licindia.in

LIC Result 2026: एलआईसी AAO, AE मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी; साक्षात्कार के लिए इतनों का हुआ चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

LIC AAO, AE Mains Result 2026: एलआईसी ने एएओ और एई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में कुल 1,119 उम्मीदवार सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थी अब इंटरव्यू राउंड के लिए पात्र होंगे। 
 

LIC AAO, AE Mains Result 2026 Declared, 1,119 Candidates Shortlisted for Interview at licindia.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

LIC AAO, AE Mains Result: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) मेंस परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। मेंस परीक्षा में कुल 1,119 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और अब वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे।

Trending Videos

भरे जाएंगे 841 पद

यह भर्ती अभियान कुल 841 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें एई के 81 पद, एएओ स्पेशलिस्ट के 410 पद और एएओ जनरलिस्ट के 350 पद शामिल हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर 2025 को किया गया था। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चरण के लिए जरूरी निर्देश

मेन्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इंटरव्यू से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। साथ ही, आवेदन से जुड़े दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

शैक्षणिक योग्यता की जानकारी

असिस्टेंट इंजीनियर (AE) पद के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है, जो एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से हो।

एएओ स्पेशलिस्ट पद के लिए योग्यता संबंधित स्पेशलाइजेशन पर निर्भर करती है, जबकि एएओ जनरलिस्ट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है।

LIC AAO, AE Mains Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले licindia.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  • LIC AAO, AE Mains Result 2026 लिंक पर जाएं।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अपनी रोल नंबर या नाम से सूची में परिणाम खोजें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed