सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   India Post GDS Vacancy 2026: 28636 Circle Wise Posts Released, State Wise Seats, Eligibility, Dates and Detail

India Post GDS Vacancy: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की सर्किल वाइज वैकेंसी जारी; देखें राज्यवार रिक्तियां

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

India Post GDS Vacancy 2026: इंडिया पोस्ट ने 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों की सर्किल वाइज वैकेंसी जारी की है। 10वीं पास उम्मीदवार 14 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन, करेक्शन डेट, आयु सीमा, मेरिट बेस्ड चयन और राज्यवार सीटों की पूरी डिटेल्स जारी कर दी गई हैं।
 

India Post GDS Vacancy 2026: 28636 Circle Wise Posts Released, State Wise Seats, Eligibility, Dates and Detail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत कुल 28,636 रिक्तियों का सर्किल वाइज विवरण जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर अपने राज्य के अनुसार वैकेंसी की जानकारी देख सकते हैं। विभाग ने राज्यवार और कैटेगरी वाइज पदों की पूरी सूची उपलब्ध कराई है, जिससे उम्मीदवार अपने लिए उपयुक्त सर्किल चुन सकें।

Trending Videos


इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 14 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी तय की गई है। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 18 और 19 फरवरी को करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैटेगरी वाइज कुल पदों का विवरण

डाक विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 28,636 पदों में विभिन्न आरक्षण श्रेणियों के तहत सीटों का वितरण किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 12,696 पद, ओबीसी के लिए 5,694 पद, एससी के लिए 3,942 पद, एसटी के लिए 2,716 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 2,719 पद और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 869 पद निर्धारित किए गए हैं।

 
श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 12,696
ओबीसी 5,694
एससी 3,942
एसटी 2,716
EWS 2,719
दिव्यांग (PwD) 869
कुल 28,636

 

राज्य (सर्किल) के अनुसार प्रमुख वैकेंसी

इस भर्ती में कई राज्यों में बड़ी संख्या में पद उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश में 3,169 पद, महाराष्ट्र में 3,553 पद, पश्चिम बंगाल में 2,983 पद, मध्य प्रदेश में 2,102 पद और तमिलनाडु में 2,009 पद घोषित किए गए हैं। बिहार में 1,344 पद, ओडिशा में 1,191 पद, छत्तीसगढ़ में 1,155 पद, झारखंड में 908 पद और राजस्थान में 634 पद शामिल हैं। दिल्ली सर्किल में कुल 38 पद उपलब्ध हैं। प्रत्येक राज्य के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है।

 
राज्य / सर्किल रिक्त पद
उत्तर प्रदेश (UP) 3,169
महाराष्ट्र 3,553
पश्चिम बंगाल 2,983
मध्य प्रदेश 2,102
तमिलनाडु 2,009
बिहार 1,344
ओडिशा 1,191
छत्तीसगढ़ 1,155
झारखंड 908
राजस्थान 634
उत्तराखंड 436
दिल्ली 38

 

कुछ राज्यों की कैटेगरी वाइज सीटें

उत्तर प्रदेश सर्किल में यूआर के 1,328, ओबीसी के 830, एससी के 588, एसटी के 62 और ईडब्ल्यूएस के 291 पद हैं। बिहार सर्किल में यूआर 599, ओबीसी 328, एससी 199, एसटी 67 और ईडब्ल्यूएस 119 पद शामिल हैं, साथ ही PwD श्रेणी के लिए अलग सीटें भी निर्धारित की गई हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और दिल्ली सहित अन्य सर्किलों में भी श्रेणीवार पदों का विस्तृत विवरण जारी किया गया है।

आयु सीमा और पात्रता

शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का 10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी विषयों के साथ पास होना जरूरी है। जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। इसके अलावा कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और साइकिल चलाने की क्षमता भी मांगी गई है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिसमें एससी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट शामिल है। 

वेतनमान

विभाग ने पद के अनुसार अलग-अलग वेतनमान तय किया है। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पद के लिए 12,000 रुपये से 29,380 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों के लिए 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक का मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता को अतिरिक्त वरीयता नहीं दी जाएगी। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को संबंधित डिविजनल हेड के पास डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। सर्किल वाइज वैकेंसी जारी होने से उम्मीदवारों को अपने राज्य के अनुसार विकल्प चुनने में आसानी होगी। आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देशों और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की गलती न हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed