सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Shillong Medical College Recruitment 2026: Apply for 34 Faculty Posts, No Application Fee, Last Date March 21

SMC Faculty Vacancy 2026: शिलांग मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के 34 पदों पर भर्ती; 3.20 लाख तक वेतन, जानें पात्रता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 13 Mar 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Shillong Medical College Faculty Recruitment 2026: शिलांग मेडिकल कॉलेज ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 34 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2026 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा।
 

Shillong Medical College Recruitment 2026: Apply for 34 Faculty Posts, No Application Fee, Last Date March 21
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Shillong Medical College Faculty Vacancy 2026: शिलांग मेडिकल कॉलेज ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर/डिमॉन्स्ट्रेटर की रिक्तियां भरी जाएंगी। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 मार्च 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

Trending Videos

कुल 34 पदों पर होनी है भर्ती

यह भर्ती मेघालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत की जा रही है। कुल 34 पदों पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर/डिमॉन्स्ट्रेटर की नियुक्ति की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर भरे जाएंगे, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर/डिमॉन्स्ट्रेटर के पद मेघालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत इन-सर्विस डॉक्टरों के लिए निर्धारित हैं।

 

Shillong Medical College Faculty Vacancy: पदों का विवरण

पद का नाम रिक्त पद
प्रोफेसर (कॉन्ट्रैक्ट) 7
एसोसिएट प्रोफेसर (कॉन्ट्रैक्ट) 5
असिस्टेंट प्रोफेसर 5
सीनियर रेजिडेंट 12
ट्यूटर / डिमॉन्स्ट्रेटर 5
कुल पद 34

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अधिकतम आयुसीमा

पद आयु सीमा (31 मार्च 2026 तक) योग्यता और अनुभव
प्रोफेसर (कॉन्ट्रैक्ट) 70 वर्ष तक संबंधित विषय में MD/MS/DNB + मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में कम से कम 3 वर्ष एसोसिएट प्रोफेसर का अनुभव + 2 शोध प्रकाशन
एसोसिएट प्रोफेसर (कॉन्ट्रैक्ट) 70 वर्ष तक संबंधित विषय में MD/MS/DNB + मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में कम से कम 4 वर्ष असिस्टेंट प्रोफेसर का अनुभव + 2 शोध प्रकाशन
असिस्टेंट प्रोफेसर 70 वर्ष तक MD/MS/DNB/DM/M.Ch या समकक्ष + 1 वर्ष सीनियर रेजिडेंट अनुभव (DM/M.Ch उम्मीदवारों को छूट) + राज्य/केंद्रीय मेडिकल काउंसिल में स्थायी पंजीकरण + मेघालय स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर
सीनियर रेजिडेंट 70 वर्ष तक संबंधित विषय में MD/MS/DNB + मेघालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत
ट्यूटर / डिमॉन्स्ट्रेटर 70 वर्ष तक MBBS डिग्री + मेघालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत

कितना मिलेगा वेतन?

  • प्रोफेसर: 3,20,000 रुपये प्रति माह
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 2,60,000 रुपये प्रति माह
  • अन्य पदों के लिए पे प्रोटेक्शन के साथ अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती नोटिस पीडीएफ...
असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर भर्ती नोटिस पीडीएफ...

ऐसे करें आवेदन

 

  • इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
  • संबंधित भर्ती अधिसूचना और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से संबंधित सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र को व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से डायरेक्टोरेट ऑफ हेल्थ सर्विसेज (मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च), मेघालय के कार्यालय में जमा करें।


आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed