सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda Releases Admit Card for Office Assistant Main Exam 2026

BOB Admit Card: बीओबी ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 13 Mar 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

BOB Office Assistant Admit Card: बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Bank of Baroda Releases Admit Card for Office Assistant Main Exam 2026
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

BOB Admit Card OUT: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


इस भर्ती के माध्यम से कुल 500 ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) पदों को भरा जाएगा। मुख्य परीक्षा 22 मार्च 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे अंतिम समय में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों - जैसे परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और व्यक्तिगत विवरण को ध्यानपूर्वक जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया Bank of Baroda द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयोजित की जा रही है।

कैसे होगा चयन?

बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) मुख्य परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र में अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक गणित और तर्क क्षमता जैसे चार विषय शामिल होंगे। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी। इस परीक्षा में देखा जाएगा कि उम्मीदवार उस क्षेत्र की भाषा को समझ और बोल सकता है या नहीं। इसी के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Career” या “Current Opportunities” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां “BOB Office Assistant (Peon) Mains Admit Card 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed