फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: 102 Posts in Etawah, Apply Till August 30

UP Anganwadi Bharti 2026: इटावा में आंगनबाड़ी के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं इस तारीख तक करें आवेदन

Sun, 09 Aug 2026 01:58 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 09 Aug 2026 01:58 PM IST
सार

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी। पुरुष अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026: 102 Posts in Etawah, Apply Till August 30
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Etawah Anganwadi Recruitment: जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, इटावा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों पर चयन सीधी भर्ती के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन में दी गई रिक्त पदों की संख्या में बढ़ोतरी या कमी हो सकती है। भर्ती करने, भर्ती न करने या भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का अधिकार चयन समिति के पास रहेगा।
विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या

परियोजना का नाम क्षेत्र कुल रिक्त पद
चकरनगर ग्रामीण 10
ताखा ग्रामीण 08
बसरेहर ग्रामीण 14
महेवा ग्रामीण 26
भरथना ग्रामीण 12
बढ़पुरा ग्रामीण 13
सैफई ग्रामीण 06
शहर शहरी 02
जसवन्तनगर ग्रामीण 11
कुल योग - 102

कितनी होनी चाहिए उम्र?

आवेदिका का इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। चयन के लिए मेरिट तैयार करते समय इंटरमीडिएट से लेकर परास्नातक (Post Graduation) तक की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अंक निर्धारित किए जाएंगे। आवेदिका की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवास की जरूरी शर्तें

  • आवेदिका का संबंधित ग्राम सभा या शहरी क्षेत्र में संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • ग्रामीण क्षेत्र में सबसे पहले संबंधित ग्राम सभा की निवासी महिला को पात्र माना जाएगा।
  • ग्राम सभा में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर संबंधित न्याय पंचायत की स्थायी निवासी महिला को मौका दिया जाएगा।
  • शहरी क्षेत्र में आवेदन करने वाली महिला के निवास प्रमाण पत्र में वार्ड नंबर और वार्ड का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज होना जरूरी है।

 

कौन से प्रमाण पत्र मान्य होंगे?

निवास और जाति प्रमाण पत्र तहसील से ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किए गए अद्यतन प्रमाण पत्र होने चाहिए। इन प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन संभव होना जरूरी है। आय प्रमाण पत्र भी सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ और ऑनलाइन सत्यापन योग्य होना चाहिए।

चयन में किसे मिलेगी प्राथमिकता?

  • संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की निवासी महिला, जो BPL परिवार से हो और विधवा/कानूनी तलाकशुदा/परित्यक्ता श्रेणी में आती हो।
  • ऐसी महिला उपलब्ध नहीं होने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड की BPL परिवार की अन्य महिला।
  • इसके बाद गरीबी रेखा से ऊपर (APL) परिवार की महिला।
  • संबंधित ग्राम सभा में पात्र महिला नहीं मिलने पर न्याय पंचायत की महिलाओं में इसी प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जाएगा।

आरक्षण का नियम

जिस पद को जिस आरक्षित वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है, उस पर उसी वर्ग की अभ्यर्थी का आवेदन मान्य होगा। हालांकि अनारक्षित पदों पर किसी भी जाति की महिला आवेदन कर सकती है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आरक्षण संबंधी नियमों का पालन किया जाएगा।

कैसे करना होगा आवेदन?

  • आवेदन केवल विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
  • नाम, पता, शैक्षणिक जानकारी और अन्य विवरण सही दर्ज करने होंगे।
  • मांगे गए दस्तावेजों की स्वहस्ताक्षरित, साफ और पढ़ने योग्य प्रतियां पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।
  • आवेदन में दी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों में समानता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed