फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KRCL Recruitment 2026: 134 Apprentice Trainee Posts Announced, Check Eligibility and Verification Dates

KRCL Jobs: कोंकण रेलवे में 134 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, कौन हैं पात्र और कब होगा दस्तावेज सत्यापन? जानें सबकुछ

Sun, 09 Aug 2026 10:45 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 09 Aug 2026 10:45 AM IST
सार

KRCL Apprentice Trainee Recruitment: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन 24 अगस्त से आयोजित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
KRCL Recruitment 2026: 134 Apprentice Trainee Posts Announced, Check Eligibility and Verification Dates
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

KRCL Recruitment 2026: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ-साथ जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए अलग से आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। पात्र उम्मीदवारों को पहले NATS पोर्टल पर पंजीकरण कर NATS ID प्राप्त करनी होगी।

विज्ञापन


इसके बाद उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार 24 अगस्त से 28 अगस्त 2026 के बीच एक्जीक्यूटिव्स क्लब, कोंकण रेल विहार, सेक्टर-40, नवी मुंबई में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • श्रेणी-I: ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग): संबंधित शाखा में BE/BTech डिग्री होनी चाहिए। सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डिग्री AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।
  • श्रेणी-II: टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना जरूरी है। सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक पात्र हैं। डिप्लोमा मान्यता प्राप्त संस्थान या तकनीकी शिक्षा बोर्ड से होना चाहिए।
  • श्रेणी-III: ग्रेजुएट अप्रेंटिस (जनरल स्ट्रीम): कला, विज्ञान, वाणिज्य, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट, पत्रकारिता या बिजनेस स्टडीज में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए। सामान्य स्नातक (Graduate) उम्मीदवार इस श्रेणी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कब होगा दस्तावेज सत्यापन?

पद दस्तावेज सत्यापन तिथि
बीई सिविल इंजीनियरिंग 24 अगस्त 2026
डिप्लोमा (सिविल) 24 अगस्त 2026
बीई इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 24 अगस्त 2026
बीई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 25 अगस्त 2026
डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) 25 अगस्त 2026
डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स) 25 अगस्त 2026
बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग 27 अगस्त 2026
डिप्लोमा (मैकेनिकल) 27 अगस्त 2026
सामान्य स्ट्रीम स्नातक 28 अगस्त 2026

ऐसे होगा चयन

  • उम्मीदवारों का चयन डिग्री/डिप्लोमा में प्राप्त कुल अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।
  • मेरिट बनाते समय किसी भी वर्ष या सेमेस्टर को अलग से वेटेज नहीं दिया जाएगा।
  • यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
  • आयु भी समान होने पर मैट्रिक (10वीं) पहले पास करने वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
  • जिन उम्मीदवारों की भूमि कोंकण रेलवे परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी, उन्हें चयन में पहली प्राथमिकता मिलेगी।
  • इसके बाद रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, उत्तर गोवा, दक्षिण गोवा, उत्तर कन्नड़, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

केआरसीएल अप्रेंटिस ट्रेनी भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि भारत सरकार और कोंकण रेलवे (KRCL) दोनों के योगदान से प्रदान की जाएगी।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस को सरकार की ओर से 6,150 रुपये और केआरसीएल की ओर से 6,150 रुपये, यानी कुल 12,300 रुपये प्रति माह मिलेंगे। वहीं, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस को सरकार से 5,450 रुपये और केआरसीएल से 5,450 रुपये, यानी कुल 10,900 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed