Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a7775d021d49f6aab0d2a43","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-08-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:04 AM, 09-Aug-2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पद छोड़ा, पर अयोध्या नहीं, इस्तीफा के बाद भी मंदिर प्रबंधन में चंपत राय का दखल बरकरार
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खुलासे के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद चंपत राय ने अयोध्या नहीं छोड़ी है। इस्तीफा के एक महीने बाद भी राय अयोध्या में ही जमे हुए हैं। मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई मामलों में कुछ सदस्य अब भी चंपत से राय-मशवरा कर रहे हैं। और पढ़ें08:01 AM, 09-Aug-2026
UP: आटे में मिलाया जा रहा था 'धीमा जहर', जांच में बड़े नेता का सामने आया नाम; भूल से भी न खरीदें इस मिल का आटा
यूपी के मैनपुरी जिले में खाद्य विभाग की जांच में आटा में मिलावट का पर्दाफाश हुआ है। आटे में टेलकम पाउडर मिलाया जा रहा था। जांच के दाैरान मिल एक बड़े नेता की निकली। राजनीतिक रसूख होने की वजह से कोई भी रोक-टोक नहीं कर पाता था। इसबार टीम ने मिल पर बड़ी कार्रवाई की है। और पढ़ें
विज्ञापन
07:44 AM, 09-Aug-2026
सावधान! बाजार में बिक रहा इस कंपनी का नकली घी, डिब्बों की हूबहू नकल से खा जाएंगे धोखा; छापेमारी में खुलासा
बाजार में ब्रांडेंड कंपनी का नकली घी बिकने का मामला सामने आया है। मामले में कंपनी प्रतिनिधि की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। ये नकली घी लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। और पढ़ें07:25 AM, 09-Aug-2026
UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने वाली पीएनसी इंफ्राटेक को तगड़ा झटका, तीन दिन में 13.94 फीसदी लुढ़का शेयर
पांच अगस्त को कंपनी का शेयर 260 रुपये के आसपास था। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में अनियमितता की खबरें सामने आते ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया और शेयर गिरकर 224 रुपये के करीब पहुंच गया। और पढ़ें07:07 AM, 09-Aug-2026
UP: सोनम, मुस्कान, रूबी से भी क्रूर निकली नैना, पति का मूसली से कुचला सिर; बेटी ने प्रेमी संग ठिकाने लगाई लाश
यूपी के मथुरा जिले में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पत्नी ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को भी ठिकाने लगा दिया। किसी को भनक तक न लगी। तीन महीने से अधिक समय बाद इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसके बाद सभी हैरान रह गए।और पढ़ें
06:51 AM, 09-Aug-2026
आगरा में आज शाम से ट्रैफिक डायवर्जन: भारी वाहनों की नो एंट्री, हाईवे से भी नहीं गुजरेंगे; घाटों पर बैरिकेडिंग
सावन के दूसरे सोमवार को लगने वाले बल्केश्वर मेला और नगर परिक्रमा को लेकर आगरा की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार शाम से डावर्जन लागू हो जाएगा। शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यमुना घाटों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:27 AM, 09-Aug-2026
नगर परिक्रमा आज: सड़कों पर दिखेगा भक्तों का सैलाब, फूलों की होगी वर्षा; दो जोन में बांटा शहर, ड्रोन से निगरानी
सभी प्रमुख मंदिरों पर एसीपी रहेंगे और दो एसीपी परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं देखेंगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक रहेगी। और पढ़ें06:01 AM, 09-Aug-2026
Agra Weather: मानसून की रफ्तार हुई धीमी, आईएमडी ने दिया बड़ा अपडेट; जानें आज कैसा रहेगा माैसम
आगरा में शनिवार को दिन में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे उसम बढ़ गई। लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। माैसम विभाग की मानें तो रविवार को भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। और पढ़ें05:56 AM, 09-Aug-2026
UP: बीमा पॉलिसी के नाम पर 10 लाख रुपये से की धोखाधड़ी, दो एजेंटों के खिलाफ FIR; बेहतर भविष्य का दिया था भरोसा
Varanasi News: वाराणसी में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर रूपेश जायसवाल से 10.53 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। दो एजेंटों ने दो किस्तों में रकम लेने के बाद पॉलिसी उनके 18 वर्षीय बेटे के नाम करा दी। चेतगंज पुलिस ने आशुतोष राय और प्रमोद शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। और पढ़ें05:52 AM, 09-Aug-2026