फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   every payment will now be monitored via an ERP system Following theft of offerings at Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मनमानी रोकने को लागू किया गया डिजिटल सिस्टम, एक क्लिक में दिखेगा हर भुगतान का हिसाब

Sun, 09 Aug 2026 08:32 AM IST
Bhupendra Singh नितिन मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 09 Aug 2026 08:32 AM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था में बड़ा बदलाव  हुआ है। ट्रस्ट अब ईआरपी सिस्टम से हर भुगतान की निगरानी करेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
every payment will now be monitored via an ERP system Following theft of offerings at Ram Mandir
राम मंदिर का दृश्य और दर्शन को जाते श्रद्धालु। - फोटो : ट्रस्ट

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अपनी वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में राम मंदिर ट्रस्ट ने ईआरपी सिस्टम लागू कर दिया गया है। ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) प्रणाली एक आधुनिक डिजिटल प्रबंधन प्रणाली है, जिसके माध्यम से ट्रस्ट की खरीद प्रक्रिया, टेंडर, बिल, भुगतान, स्टॉक, अनुबंध, लेखा और अन्य प्रशासनिक कार्य एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज रहेगी

इससे किसी भी भुगतान की शुरुआत से लेकर अंतिम स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज रहेगी। हर स्तर पर उसकी निगरानी संभव होगी। ईआरपी प्रणाली लागू होने के बाद बिना आवश्यक अनुमोदन, डिजिटल रिकॉर्ड और निर्धारित प्रक्रिया के कोई भी बिल भुगतान के लिए आगे नहीं बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रत्येक भुगतान का पूरा डिजिटल ट्रेल उपलब्ध रहेगा, जिससे भविष्य में ऑडिट और सत्यापन की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी होगी। ट्रस्ट के अधिकारी भी किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। सूत्र बताते हैं कि नई व्यवस्था में खरीद और भुगतान प्रणाली को भी प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है।
 

विहिप के महामंत्री की सक्रियता बढ़ी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। इस महत्वपूर्ण पद के लिए विभिन्न बजरंग लाल। स्तरों पर मंथन जारी है। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा की सक्रियता बढ़ी है। पिछले करीब डेढ़ महीने के दौरान उन्होंने कई बार अयोध्या का दौरा किया है और संत समाज से लेकर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों तक से संपर्क साध रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed