फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Truck that fell under Kholi Bridge retrieved using a crane.

Kangra News: खोली पुल के नीचे गिरे ट्रक को क्रेन से निकाला

Sun, 09 Aug 2026 08:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Aug 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
Truck that fell under Kholi Bridge retrieved using a crane.
53 मील के पास हादसाग्रस्त ट्रक को निकालती मशीन। -स्रोत : जागरुक पाठक
कांगड़ा। कांगड़ा-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरे गेहूं से भरे ट्रक को शनिवार को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया। इस कार्य के चलते जिला प्रशासन ने सुबह 5 से 8 बजे तक खोली-53 मील रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की थी।
विज्ञापन

हालांकि राहत कार्य तेजी से पूरा होने के कारण तय सीमा से पहले ही ट्रक को उठाकर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। यातायात बंद रहने के दौरान पालमपुर से कांगड़ा और पठानकोट की ओर जाने वाले भारी वाहनों को थानपुरी-टांडा मार्ग के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा गया, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 27-28 जुलाई की माध्य रात्रि 16 टायर वाला अनाज से भरा एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर खोली के समीप मुख्य हाईवे पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए खड्ड के पास जा गिरा था। इस भीषण सड़क हादसे में नगरोटा निवासी दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed