सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Chandra Grahan Me Holi Khel Sakte Hain Kya Sutak Luner Eclipse Rules in Hindi

Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण लगेगा, जानिए रंग खेल सकते हैं या नहीं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 19 Feb 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi Chandra Grahan 2026: इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लगने से त्योहार की तैयारियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या ग्रहण में होलिका दहन हो सकता है या रंग खेल सकते हैं।

Chandra Grahan Me Holi Khel Sakte Hain Kya Sutak Luner Eclipse Rules in Hindi
Chandra Grahan On Holi 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Grahan me Holi khel sakte hain Ya Nahi: इस वर्ष रंगों की होली 4 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। लेकिन होली से एक दिन पहले चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये साल का पहला चंद्र ग्रहण है। होली के अवसर पर चंद्र ग्रहण लगना ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से खास खगोलीय घटना है। 

Trending Videos


ग्रहण और त्योहार एक दिन होने से कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे क्या होली पर ग्रहण लगने पर रंग खेला जा सकता है? क्या ग्रहण के कारण होलिका दहन किया जाएगा या नहीं। साथ ही चंद्र ग्रहण पर होली की तैयारियां कैसे की जाएं? आइए जानते हैं होली पर ग्रहण लगने से क्या करें औऱ क्या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल का पहला चंद्र ग्रहण कब है 2026?

3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगा। यह शाम 06 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक काल भी भारत में प्रभावी होगा। 

चंद्र ग्रहण क्यों होता है?

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है। ज्योतिष और कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में विशेष सतर्कता आवश्यक होती है।

होली 2026 का मुहूर्त क्या है?

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत, 02 मार्च 2026 को शाम 05 बजकर 55 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 03 मार्च 2026 शाम 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। इस तरह से  कुछ जगहों पर होलिका दहन 2 मार्च और कुछ स्थानों पर 03 मार्च को किया जाएगा। 

होली पर क्या करें?

  • ग्रहण काल साधना और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अच्छा समय माना जाता है।
  • ग्रहण के समय दान देना शुभ माना जाता है।
  • मन को शांत रखें और सकारात्मक सोच पर ध्यान दें।


क्या नहीं करें?

  • 3 मार्च को ग्रहण और सूतक काल के कारण रंग खेलना शुभ नहीं माना जा रहा है। 
  • ग्रहण काल में तामसिक कामों से बचा जाता है।
  • परंपरागत मान्यताओं में ग्रहण काल में इनसे दूर रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed