सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Lifestyle ›   Eco Friendly Indoor Garden Ideas From Old Electronics Plastic Bottles Recycling Tips

Indoor Garden: कचरे से क्रिएटिविटी तक, पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से बनाएं इनडोर गार्डन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 09 Mar 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Eco Friendly Indoor Garden Ideas : पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्लास्टिक बोतलों को फेंकने के बजाय अगर थोड़ा क्रिएटिव इस्तेमाल किया जाए तो उनसे एक खूबसूरत और सस्टेनेबल इनडोर गार्डन बनाया जा सकता है।

Eco Friendly Indoor Garden Ideas From Old Electronics Plastic Bottles Recycling Tips
इंडोर प्लांट्स - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Indoor Garden: आज के दौर में ई वेस्ट यानी इलेक्ट्राॅनिक वेस्ट और प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। अक्सर हमारे घरों में पुराने मोबाइल, की बोर्ड, चार्जर, टूटे स्पीकर और खाली प्लास्टिक बोतलें बेकार पड़ी रहती हैं। अगर थोड़ा सा रचनात्मक सोचें तो घर के बागीचे को वेस्ट चीजों के इस्तेमाल से सजाकर एक खूबसूरत और सस्टेनेबल इनडोर गार्डन बनाया जा सकता है। इससे न सिर्फ घर की सजावट बढ़ती है बल्कि रीसाइक्लिंग और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्लास्टिक बोतलों से घर का गार्डन कैसे सजाएं।

Trending Videos


इको फ्रेंडली बागीचे के फायदे
 

  • इ-वेस्ट और प्लास्टिक का दोबारा उपयोग होता है, जिसके कारण कचरा कम होता है।
  • नए गमले खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है और कम खर्च में गार्डनिंग की जा सकती है।
  • डीआईवाय गार्डन घर को आधुनिक और इको फ्रेंडली लुक देता है जिससे घर की सजावट बेहतर होती है। 
  • रीसाइक्लिंग से प्रकृति को नुकसान कम होता है औऱ पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है।

 

पुराने कीबोर्ड से बनाएं मिनी गार्डन

कई लोगों के घर में खराब कंप्यूटर कीबोर्ड पड़ा रहता है। आप इसे फेंकने के बजाय छोटे-छोटे पौधे लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए, 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • कीबोर्ड के बटन निकाल लें

  • खाली जगह में थोड़ी मिट्टी डालें

  • छोटे पौधे लगाएं

  • इसे मेज या शेल्फ पर सजाएं।

यह एक स्टाइलिश और यूनिक इनडोर गार्डन सजावट बन सकती है। 


 

प्लास्टिक बोतलों से वर्टिकल गार्डन

खाली पानी या सॉफ्ट ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलें इनडोर गार्डनिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इसे बनाने के लिए,

  • बोतल को बीच से काटें।
  • नीचे छोटे ड्रेनेज होल बनाएं।

  • मिट्टी भरें और पौधे लगाएं।

  • रस्सी या तार से दीवार पर लटकाएं।

इससे वर्टिकल गार्डन बनता है जो कम जगह में ज्यादा पौधे उगाने में मदद करता है।


 

पुराने सीपीयू या स्पीकर बॉक्स से पौधे का गमला

पुराने सीपीयू केस, स्पीकर बॉक्स या इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स को भी प्लांटर में बदला जा सकता है। इसे बनाने का डीआइवाय इस तरह से अपनाएं, 

  • बॉक्स को अच्छी तरह साफ करें

  • अंदर प्लास्टिक शीट लगाएं

  • मिट्टी और पौधे डालें

  • चाहें तो इसे पेंट करके सजाएं

यह माॅडर्न इंडस्ट्रियल स्टाइल इनडोर गार्डन जैसा दिखता है।

 

टूटे चार्जर और तार से प्लांट हैंगर

घर में पड़े पुराने चार्जर के तार प्लांट हैंगर बनाने के काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है, 

  • तार को मजबूत रस्सी की तरह घुमाएं

  • छोटे पॉट को पकड़ने के लिए लूप बनाएं

  • दीवार या खिड़की के पास टांग दें

यह क्रिटिविटी हैंगर गार्डन का लुक देती है।

 

इनडोर गार्डन के लिए बेस्ट प्लांट्स

स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, एलोवेरा, स्पाइड प्लांट  जैसे पौधों को इनडोर गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है। ये पौधे कम रोशनी और कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed