{"_id":"69ae841d7fd44076bd08a0f5","slug":"bithoor-places-to-visit-near-kanpur-weekend-getaways-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bithoor Tourist Places: बिठूर की ये 5 जगहें बना देंगी आपका वीकेंड यादगार, इतिहास और आस्था का अनोखा संगम","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Bithoor Tourist Places: बिठूर की ये 5 जगहें बना देंगी आपका वीकेंड यादगार, इतिहास और आस्था का अनोखा संगम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:56 PM IST
सार
Bithoor Places To Visit: कानपुर के पास शानदार वीकेंड ट्रिप के लिए बिठूर के मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में जानिए। यहां ब्रह्मावर्त घाट, ध्रुव टीला, वाल्मीकि आश्रम और अन्य ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 7
बिठूर के पर्यटन स्थल
- फोटो : Amar ujala
Link Copied
Bithoor Me Ghumne Wali Jagah : अगर आप कानपुर के आसपास एक शांत और ऐतिहासिक जगह घूमने की तलाश में हैं, तो बिठूर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। गंगा नदी के किनारे बसा यह छोटा सा कस्बा धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक घटनाओं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
यहां कई ऐसे मंदिर, घाट और ऐतिहासिक स्थल हैं जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। खास बात यह है कि यह जगह वीकेंड ट्रिप या एक दिन की यात्रा के लिए बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती है। अगर आप धार्मिक, ऐतिहासिक और शांत पर्यटन स्थल की तलाश में हैं, तो बिठूर आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां के मंदिर, घाट और ऐतिहासिक स्थल न केवल आस्था से जुड़े हैं बल्कि भारत के समृद्ध इतिहास की झलक भी दिखाते हैं।
अगली बार अगर आप कानपुर के आसपास घूमने की योजना बना रहे हैं, तो बिठूर की इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं बिठूर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में।
Trending Videos
2 of 7
ब्रह्मावर्त घाट
- फोटो : instagram
ब्रह्मावर्त घाट
यह बिठूर का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र घाट माना जाता है। मान्यता है कि यहां भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना के लिए यज्ञ किया था, इसलिए इसे ब्रह्मावर्त घाट कहा जाता है। इस घाट से गंगा नदी का बेहद सुंदर दृश्य दिखता है। सुबह और शाम की आरती में शामिल हो सकते हैं। यहां का वातावरण शांत और आध्यात्मिक है। सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
ध्रुव टीला
- फोटो : Instagram
ध्रुव टीला
यह स्थान ध्रुव जी की तपस्या से जुड़ा हुआ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ध्रुव ने यहां भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद उन्हें आकाश में ध्रुव तारा बनने का आशीर्वाद मिला। ध्रूव टीला ब्रह्मावर्त घाट से नजदीक है, जहां नाव से भी जा सकते हैं। यहां की ऊंचाई से दिखाई देने वाला सुंदर दृश्य मनमोहक और वातावरण शांत है।
4 of 7
लवकुश जन्मभूमि
- फोटो : Instagram
वाल्मीकि आश्रम
यह स्थान महर्षि वाल्मीकि से जुड़ा हुआ माना जाता है। मान्यता है कि यहां ही सीता माता ने अपने पुत्र लव और कुश को जन्म दिया था। इस वजह से यह जगह रामायण से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थली मानी जाती है। यहां देखने लायक जगहों में वाल्मीकि मंदिर, आश्रम परिसर है।
विज्ञापन
5 of 7
नाना राव पार्क
- फोटो : Instagram
नाना राव पार्क मेमोरियल
यह स्थान 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। यहां नाना साहेब पेशवा से संबंधित स्मारक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। यह जगह इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए खास मानी जाती है। साथ ही पार्क के अंदर संग्रहालय भी बना हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X