अगर आप कम बजट में विदेश यात्रा का सपना करना चाहते हैं, तो नेपाल की राजधानी काठमांडू आपके लिए सबसे मुफीद जगह है। हिमालय की गोद में बसा यह शहर अपनी प्राचीन संस्कृति, भव्य मंदिरों और हिमालय के नजारों के लिए जाना जाता है। भारतीय नागरिकों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि यहां जाने के लिए न तो वीजा की जरूरत है और न ही पासपोर्ट की। आप अपने आधार कार्ड या वोटर आईडी की मदद से आसानी से यहां प्रवेश कर सकते हैं।
Travel Tips: बेहद सस्ते में घूम सकते हैं काठमांडू, जान लें यहां घूमने की स्मार्ट प्लानिंग
Budget Trip to Kathmandu: नेपाल की राजधानी काठमांडू एक ऐसा विदेशी पर्यटन स्थल है जहां अन्य विदेशी शहरों की तुलना में काफी कम पैसे आसानी से घूमकर वापस आया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ठहरने और खाने-पीने का बजट प्लान
- काठमांडू में ठहरने के लिए 'थमेल' इलाका सबसे लोकप्रिय और सस्ता है, जहां आपको 500 से 1000 रुपये में अच्छे हॉस्टल्स और बजट होटल मिल जाएंगे।
- खाने की बात करें तो स्थानीय 'दाल-चावल' या 'मॉमोज' काफी किफायती किमत पर मिल जाते हैं।
- स्ट्रीट फूड और स्थानीय भोजनालयों या ढाबों में मात्र 200-300 रुपये में भरपेट भोजन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Women's Day 2026: सोलो ट्रैवल का सपना? भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित
यहां घूमने का सस्ता तरीका
- काठमांडू घूमने के लिए सबसे पहले आप गोरखपुर पहुंचें, यहां से नेपालगंज या सनौली बॉर्डर तक की बस पकड़ें जिसकी किमत लगभग 200-300 रुपये होती।
- बॉर्डर पार करने के बाद काठमांडू के लिए स्थानीय नेपाली बस पकड़ें (करीब 500-700 भारतीय रुपये) जो सबसे किफायती विकल्प हैं।
- ठहरने के लिए थमेल इलाके में बैकपैकर हॉस्टल्स चुनें जहां 600-800 रुपये में बेड मिल जाता है।
- भोजन के लिए ढाबे पर का चुनाव करें जो लगभग 150 रुपये में भरपेट मिल जाते हैं।
- शहर के भीतर घूमने के लिए टैक्सी के बजाय 'सफा टेम्पो' या नीली बसों का उपयोग करें जिनका किराया 15-20 रुपये होता है और पशुपतिनाथ व स्वयंभूनाथ जैसे पास-पास स्थित स्थलों को पैदल कवर करें।
- इस स्मार्ट प्लानिंग के साथ आप लगभग 8,000 रुपये प्रति व्यक्ति में 3-4 दिनों की शानदार विदेश यात्रा पूरी कर सकते हैं।
- अगर आप ग्रुप में हैं, तो पूरे दिन के लिए गाड़ी बुक करने के बजाय टुकड़ों में सफर करना अधिक बचत कराता है।
काठमांडू के प्रमुख दर्शनीय स्थल
- पशुपतिनाथ मंदिर: भगवान शिव का यह पवित्र मंदिर आध्यात्मिक शांति के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
- स्वयंभूनाथ (मंकी टेंपल): यहां से पूरे काठमांडू शहर का अद्भुत नजारा दिखता है, जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।
- पाटन और भक्तपुर दरबार स्क्वायर: यहां की वास्तुकला और प्राचीन मूर्तियां आपको सदियों पुराने इतिहास की याद दिला देंगी, बता दें कि यहां का प्रवेश शुल्क भी काफी कम है।
ये भी पढ़ें- Travel Tips: जेब में हैं 500 रुपये के 10 नोट तो घुमकर वापस आ सकते हैं पिंक सिटी, यहां जानें डिटेल्स
कम खर्च में विदेशी सैर की तैयारी
कुल मिलाकर अगर आप स्मार्ट प्लानिंग करते हैं, तो 8,000 रुपये प्रति व्यक्ति में आप 3-4 दिनों की पूरी काठमांडू यात्रा पूरी कर सकते हैं। काठमांडू की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च से मई या सितंबर से नवंबर तक है। ध्यान रखें अपनी करेंसी को बॉर्डर पर या काठमांडू के अधिकृत केंद्रों से एक्सचेंज कराना न भूलें।
कमेंट
कमेंट X