कोरोना वायरस का प्रभाव समय के साथ बढ़ते जा रहा है। रोजाना कोरोना वायरस के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोरोना काल में लगभग सभी लोग कुछ गलतियां कर रहे हैं। इन गलतियों की वजह से काफी नुकसान हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कोरोना काल में किन गलतियों की वजह से आप भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इन गलतियों को न करें। अगली स्लाइड्स में जानिए कोरोना काल में किन गलतियों की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है...
{"_id":"5f5773ef8ebc3e54c4339815","slug":"common-mistakes-in-coronavirus-pandemic-coronavirus-tips-and-tricks-unlock-covid-19-mistakes-don-t-do-these-things-in-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में न करें ये गलतियां, हो सकते हैं संक्रमण के शिकार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना काल में न करें ये गलतियां, हो सकते हैं संक्रमण के शिकार
Tue, 08 Sep 2020 05:54 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
मास्क को सही तरीके से न पहनने से हो सकते हैं संक्रमण के शिकार
- कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। कई शोधों में इस बात का दावा भी किया जा चुका है कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। इस समय बहुत से लोग मास्क सही तरीके से नहीं पहन रहे हैं। मास्क सही तरीके से न पहनने की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। मास्क पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि मास्क से नाक और मुंह अच्छी तरह से कवर होने चाहिए।
इस समय बहुत से लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से हो सकते हैं कोरोना संक्रमण के शिकार
- इस समय बहुत से लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। इस समय देखा जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से नहीं हो रहा है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में घर से बाहर किसी से भी लंबे समय तक बात करने से परहेज करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
घर से बाहर किसी से भी लंबे समय तक बात करने की वजह से हो सकता है नुकसान
- कोरोना काल में घर से बाहर किसी से भी लंबे समय तक बात करने से परहेज करें। हो सकता है जिस व्यक्ति से आप बात कर रहे हों वो कोरोना वायरस से संक्रमति हो या वो किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हो। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बात करते समय आपने मास्क नहीं उतारना है। आमतौर पर बहुत से लोग बात करते समय मास्क नहीं पहन रहे हैं। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए अपना विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
घर में आने के बाद सबसे पहले स्नान करें और उसके बाद ही बच्चों और बुजुर्गों के संपर्क में आएं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बच्चों और बुजुर्गों के प्रति लापरवाही
- कोरोना वायरस अभी भी समाप्त नहीं हुआ है, परंतु अब बहुत से लोग लापरवाही करने लगे हैं। विशेषकर लोग अब बच्चों और बुजुर्गों को पार्क या घूमने जाने दे रहे हैं, परंतु इस समय बच्चों और बुजुर्गों का पार्क या घूमने जाना खतरनाक हो सकता है। जो लोग बाहर से घर में प्रवेश कर रहे हैं, उन्हें भी तुरंत बच्चों और बुजुर्गों के पास नहीं जाना चाहिए। घर में आने के बाद सबसे पहले स्नान करें और उसके बाद ही बच्चों और बुजुर्गों के संपर्क में आएं।