फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Study: मिल गई कोरोना वायरस को खत्म करने वाली गैस, वैज्ञानिकों ने किया दावा

Thu, 27 Aug 2020 05:17 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study Japan researchers says low concentrations of ozone gas can neutralise covid 19 particles
coronavirus ozone gas - फोटो : Pixabay/Amarujala

कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस से दो करोड़ 40 लाख के करीब लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इसकी वजह से अब तक आठ लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस महामारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने के काम में जुटे हुए हैं। इस बीच जापान के शोधकर्ताओं ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि ओजोन गैस की मदद से इस वायरस को खत्म किया जा सकता है। इस तरीके से अस्पतालों को भी सुरक्षित बनाया जा सकता है, जहां इस वायरस के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है। आइए जानते हैं इस शोध के बारे में कि यह कैसे कोरोना वायरस को खत्म करने में सक्षम है...

Coronavirus new study Japan researchers says low concentrations of ozone gas can neutralise covid 19 particles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह शोध जापान की फुजिता हेल्थ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। उनका कहना है कि यह साबित हो चुका है कि कम घनत्व वाली ओजोन गैस (0.05 से 0.1 पीपीएम) से वायरस को नष्ट किया जा सकता है। 
Coronavirus new study Japan researchers says low concentrations of ozone gas can neutralise covid 19 particles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, प्रयोग के दौरान पाया गया कि कम घनत्व वाली ओजोन गैस के अधीन आने पर कोरोना वायरस की शक्ति 90 फीसदी से अधिक घट गई। इसके लिए वैज्ञानिकों ने ओजोन जनरेटर का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study Japan researchers says low concentrations of ozone gas can neutralise covid 19 particles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है ओजोन गैस? 

  • ओजोन ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली एक गैस है, जो वायुमंडल में बहुत कम मात्रा (0.02 फीसदी) में पाई जाती है। यह तीखे गंध वाली अत्यंत विषैली गैस है। यह वायुमंडल की ऊपरी परत ओजोन परत के रूप में सूर्य के पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी पर जीवन को बचाती है। 
विज्ञापन
Coronavirus new study Japan researchers says low concentrations of ozone gas can neutralise covid 19 particles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या इंसानों के लिए सुरक्षित है यह गैस? 

  • वैसे तो ओजोन गैस इंसानों के लिए बहुत नुकसानदेह होती है, लेकिन इसकी सबसे खास और अच्छी बात ये है कि ओजोन गैस की निम्न स्तर की मात्रा इंसानों के लिए सुरक्षित है। फुजिता हेल्थ यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता ताकायुकी मुराता ने बताया कि इस वायरस के प्रसार को ओजोन गैसे के इस्तेमाल से कम किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed