फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: अमेरिका से कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी, ट्रायल में मिली ये खास सफलता

Thu, 27 Aug 2020 03:16 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Moderna vaccine trial update US vaccine update mRNA1273 vaccine
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala

कोरोना वायरस महामारी जल्द से जल्द खत्म हो जाए, इसके लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने के काम में जी-जान से जुटे हुए हैं। कई देशों में वैक्सीन के ट्रायल अंतिम चरण में हैं, जिसमें अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन भी शामिल है। अब इस वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इस वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना इंक (Moderna Inc) ने दावा किया है कि यह बुजुर्गों पर भी उतना ही असर करती है, जितना कि युवाओं पर। बुजुर्गों पर किए गए ट्रायल में इसके उत्साहजनक परिणाम देखने को मिले हैं। कंपनी ने वैक्सीन के शुरुआती ट्रायल का डाटा जारी कर यह खुश करने वाली जानकारी दी है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन के बारे में ताजा अपडेट्स...

Coronavirus vaccine updates in hindi Moderna vaccine trial update US vaccine update mRNA1273 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कंपनी के मुताबिक, पहले चरण के ट्रायल में इस वैक्सीन ने न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी की काफी ज्यादा मात्रा पैदा की। बुजुर्गों को वैक्सीन की खुराक देने पर उनके प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) में रेस्पॉन्स पैदा होने के सबूत मिले हैं। यह ट्रायल 20 लोगों पर किया गया था। 
Coronavirus vaccine updates in hindi Moderna vaccine trial update US vaccine update mRNA1273 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कंपनी का कहना है कि शुरुआती चरण के नतीजे खुश करने वाले हैं, क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि वैक्सीन का असर युवाओं की तुलना में बुजुर्गों पर कम होगा, लेकिन इसके नतीजों से ऐसा देखने को मिला कि 55 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों में एंटीबॉडी स्तर युवाओं में पैदा होने वाले स्तर के समान ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Moderna vaccine trial update US vaccine update mRNA1273 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कंपनी के मुताबिक, जिन लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी, उनमें इसे देने पर बुखार, ठंड, दर्द और थकान जैसे साइड-इफेक्ट्स तो देखे गए थे, लेकिन उनपर इसका कोई गंभीर साइड-इफेक्ट नहीं देखा गया। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह वैक्सीन बुजुर्गों को भी कोरोना के खतरे से बचाएगी, क्योंकि बुजुर्गों को इससे ज्यादा खतरा है।  
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Moderna vaccine trial update US vaccine update mRNA1273 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • हालांकि फिलहाल मॉडर्ना की इस वैक्सीन mRNA-1273 का तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है। इसमें 30 हजार लोगों को शामिल किया गया है। सितंबर में इसे पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस साल दिसंबर तक इस वैक्सीन को बाजार में उपलब्ध करा सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed