सब्सक्राइब करें

डॉक्टरों का दावा: इस दवा से भी ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, इन बीमारियों में भी है कारगर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 03 Jul 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
diabetes pill metformin could treat Corona virus cancer and heart disease study says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कोरोना वायरस से बचने के लिए वैक्सीन बनाने में दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। हालांकि यह एक ऐसी बीमारी है, जिससे लोग अपने आप ठीक भी हो रहे हैं। वहीं पुरानी दवाओं पर भी रिसर्च चल रहे हैं, ताकि उनकी मदद से संक्रमितों को ठीक किया जा सके। इसी क्रम में वैज्ञानिकों को एक सफलता मिली है। उन्होंने एक बेहद ही सस्ती दवा का इस्तेमाल कोरोना के मरीजों पर किया और सबसे हैरान करने वाली बात कि मरीज उससे ठीक भी हो गए। 

diabetes pill metformin could treat Corona virus cancer and heart disease study says
मेटफॉर्मिन दवाई - फोटो : Social media

इस दवाई का नाम मेटफॉर्मिन है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल डायबिटीज यानी मधुमेह के रोगियों को ठीक करने के लिए किया जाता है, लेकिन अब यह कोरोना के इलाज में भी कारगर सिद्ध हो रही है। चीन के जिस शहर (वुहान) से यह वायरस दुनियाभर में फैला है, वही के डॉक्टरों ने इसपर शोध किया है और उनका कहना है कि यह दवाई कोरोना के इलाज में कारगर पाई गई है। 

diabetes pill metformin could treat Corona virus cancer and heart disease study says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोध में यह पाया गया कि मधुमेह रोगी, जो कोरोना से संक्रमित थे और मेटफॉर्मिन दवा ले रहे थे, उनकी मौत की दर यह दवाई नहीं लेने वाले मधुमेह रोगियों की तुलना में काफी कम थी। यानी आंकड़ों से समझें तो जहां यह दवाई न लेने वाले 22 लोगों की मौत हुई तो दवाई लेने वाले सिर्फ तीन मरीजों की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes pill metformin could treat Corona virus cancer and heart disease study says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के मिन्नेसोटा यूनिवर्सिटी ने भी करीब छह हजार मरीजों पर इस दवाई को आजमाया है। यहां के भी शोधकर्ताओं का कहना है कि मेटफॉर्मिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत के खतरे को कम कर सकता है। 

विज्ञापन
diabetes pill metformin could treat Corona virus cancer and heart disease study says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंग्रेजी अखबार द सन के मुताबिक, ब्रिटेन की  प्रमुख स्वास्थ्य संस्था नेशनल हेल्थ सर्विस बहुत पहले से ही मेटफॉर्मिन का इस्तेमाल कर रही है। यह दवाई मधुमेह के साथ-साथ ब्रेस्ट कैंसर और दिल की बीमारियों में भी कारगर सिद्ध हुई है। 1950 के दशक से ही इसका इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज (मधुमेह) के इलाज के लिए किया जा रहा है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज के लिए कई तरह की दवाओं का प्रयोग चल रहा है और यह दवा भी प्रयोग की उसी कड़ी का हिस्सा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में सिर की जुएं मारने वाली दवा आइवरमेक्टिन को लेकर भी इस तरह की खबरेें सामनेे आईं थींं लेकिन यह पूर्ण रूप से प्रभावी नहीं हो पाई।

डिस्क्लेमर: कोरोना वायरस, कोविड-19 के संक्रमण को लेकर अभी तक कोई वैक्सीन और दवा आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। दुनिया भर में अलग-अलग देशों में कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित मरीजों का इलाज उनकी अवस्था, आयु व संक्रमण के लक्षणों के आधार पर किया जा रहा है। किसी भी तरह की दवा के प्रयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी दवा लेना जोखिम भरा हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed