बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सेहत में थोड़ा सुधार भी हुआ था। बॉलीवुड में मास्टरजी कहलाने वाली सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की भी शिकायत हुई थी, जिसके बाद से उनके जाननेवाले और प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य की चिंता हो रही थी। उनके निधन से बॉलीवुड जगत शोक में है। सरोज खान के अलावा तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता, मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी समेत कई सेलिब्रेटियों की मौत भी कॉर्डियक अरेस्ट से हो चुकी है।
{"_id":"5efee3238ebc3e42e1174987","slug":"bollywood-choreographer-saroj-khan-death-by-cardiac-arrest-difference-with-heart-attack-symptoms-cause-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरोज खान किन बीमारियों से पीड़ित थीं, हार्ट अटैक से कितना अलग है कार्डियक अरेस्ट?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सरोज खान किन बीमारियों से पीड़ित थीं, हार्ट अटैक से कितना अलग है कार्डियक अरेस्ट?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Saroj Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Madhuri Dixit and Saroj Khan(File Photo)
- फोटो : twitter
- 71 वर्षीय सरोज खान को सांस लेने की तकलीफ होने पर 20 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सरोज खान लंबे समय से मधुमेह और बुजुर्गावस्था की अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और आधी रात के बाद करीब दो बजे उनका निधन हो गया।
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
कोरोना से पीड़ित नहीं थीं सरोज खान
- टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जून को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के चार दिन बाद 24 जून को कोरियोग्राफर कुणाल कोहली ने ट्विटर पर उनकी तबीयत संबंधी जानकारी साझा की थी। उनके मुताबिक, सरोज खान कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं थीं। कोविड की जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उनमें कोरोना संक्रमण के संकेत या लक्षण नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवी के निधन के बाद श्रद्धांजलि देते उनके परिवारिक सदस्य और अन्य लोग(File Photo)
- सरोज खान से पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकीं जयललिता, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत का कारण भी कार्डियक अरेस्ट ही था। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि कार्डियक अरेस्ट आखिर होता क्या है! क्या यह हर्ट अटैक जैसा है, या फिर उससे अलग है? हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट अलग है तो दोनों के बीच क्या अंतर होते हैं?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सबसे पहले जानते हैं कि कार्डियक अरेस्ट क्या होता है:
- कार्डियक अरेस्ट में दिल के भीतर के हिस्सों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान गड़बड़ हो जाता है। इस वजह से दिल की धड़कन पर बुरा असर पड़ता है। जकार्डियोपल्मोनरी रेसस्टिसेशन (CPR) के जरिए मरीज के हार्ट रेट को नियमित करने की कोशिश की जाती है। जिन लोगों को पहले हार्ट अटैक हो चुका होता है, उन्हें कार्डियक अरेस्ट की आंशका ज्यादा रहती है।