सब्सक्राइब करें

Liver Damage: लिवर डैमेज के इन शुरुआती संकेतों को अक्सर कर दिया जाता है इग्नोर, आप भी तो नहीं करते ये गलती?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Apr 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Do Not Ignore Early Sign Of Liver Damage Causes and precaution Tips in Hindi
लिवर डैमेज और इसके बढ़ते मामले - फोटो : Freepik.com

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, हालांकि लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी ने इस अंग को बहुत नुकसान पहुंचाया है। कम उम्र में ही लोग लिवर में फैट की जमा होने (फैटी लिवर) का शिकार हो रहे हैं, जिसके गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थितियों के कारण भी लिवर डैमेज होने का जोखिम बढ़ जाता है, जो जानलेवा भी हो सकती है। 



जिस तरह से नाम से ही स्पष्ट है कि लिवर डैमेज का मतलब है लिवर के ऊतकों  का क्षतिग्रस्त हो जाना। ये लिवर के काम को प्रभावित कर देती है, जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ बढ़ने लग जाते हैं। 

असल में हमारा लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो पाचन और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर फेलियर होने पर पूरे शरीर का कामकाज प्रभावित हो जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देने और समय रहते इसका उपचार कराने की सलाह देते हैं। क्या आपको इसकी जानकारी है?
 

Trending Videos
Do Not Ignore Early Sign Of Liver Damage Causes and precaution Tips in Hindi
लिवर की समस्याओं पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

लिवर डैमेज का खतरा

लिवर डैमेज कई कारणों से हो सकता है। शराब का अधिक सेवन हो या वायरल हेपेटाइटिस, फैटी लिवर की लंबे समय तक बनी रहने वाली समस्या हो या दर्द वाली दवाओं का बहुत ज्यादा सेवन करना ये सभी आपके लिवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने वाली हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर डैमेज होने के शुरुआती संकेतों पर लोगों का तब तक ध्यान नहीं जाता जब तक कि यह गंभीर चरणों तक न पहुंच जाए। लिवर की क्षति के शुरुआती और साइलेंट लक्षणों को अगर जल्दी पहचान कर ली जाए तो ये आपको गंभीर जटिलताओं से बचाने में मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do Not Ignore Early Sign Of Liver Damage Causes and precaution Tips in Hindi
पाचन की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

लिवर में सूजन और पेट की समस्या

लिवर डैमेज के लक्षण व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति और लिवर के क्षति के स्तर पर निर्भर करते हैं। कई लक्षण शुरुआत में इतने हल्के होते हैं कि अक्सर इनपर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता है।

लिवर में सूजन बने रहना इस अंग को बहुत नुकसान पहुंचाता है। अगर इसपर ध्यान न दिया जाए तो इससे लिवर डैमेज का खतरा हो सकता है। यही वजह है कि अगर आपके पेट में अक्सर दर्द रहता है, खाना ठीक से नहीं पचता, कब्ज बनी रहती है तो इस तरह के संकेतों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए, ये लिवर में सूजन का संकेत हो सकता है।

Do Not Ignore Early Sign Of Liver Damage Causes and precaution Tips in Hindi
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

अक्सर थकान और कमजोरी होना

थकान होना सामान्य है, लेकिन जब यह निरंतर बढ़ने लगे तो इसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। ये भी लिवर की समस्याओं या इसके डैमेज का संकेत हो सकता है। आपको अक्सर नींद जैसा लग सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि लिवर की समस्याओं के कारण  शरीर में मेलाटोनिन और ग्लूकोज हार्मोन में दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। इन बदलावों के कारण थकान होना या ठीक से सो न पाना आम है।

विज्ञापन
Do Not Ignore Early Sign Of Liver Damage Causes and precaution Tips in Hindi
लिवर की बीमारी - फोटो : Freepik.com

अध्ययनों से क्या पता चलता है?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज के अनुसार, अधिकांश लोग लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षणों को अनदेखा करते हैं, क्योंकि ये बहुत हल्के होते हैं जो किसी अन्य सामान्य बीमारी से मिलते-जुलते भी हो सकते हैं। लिवर की क्षति केवल उसके गंभीर रूप में ही पहचान में आती है, जबकि पहले से लिवर डैमेज हो चुका होता है। यही कारण है कि आपको नियमित रूप से बॉडी चेकअप कराते रहना चाहिए। 
 
यदि आपको लिवर डैमेज के लक्षण जैसे थकान, पेट में दर्द, अंगों में पीलापन, उल्टी या भूख में कमी महसूस हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। प्रारंभिक पहचान और उपचार से लिवर डैमेज के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सकता है और गंभीर स्थितियों से बचा जा सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed