फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिक प्यास लगना भी है एक बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Mon, 10 Aug 2020 05:08 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
excessive thirst Also called Polydipsia Causes Symptoms and Treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पानी इंसान की मूलभूत जरूरतों में से एक है। इसके बिना जीवन संभव ही नहीं है। जैसे ही हमारे शरीर में पानी की कमी होती है, हमें झट से प्यास लग जाती है। वैसे ऐसा ज्यादातर गर्मियों के दिनों में ही होता है। आप कोई भी काम कर रहे हों, प्यास लग ही जाती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो शरीर के हिसाब से पानी पी लेने से दूर हो जाती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपको सामान्य से ज्यादा या बार-बार प्यास लगती है या फिर पानी पी लेने के बावजूद भी प्यास नहीं बुझ रही है तो क्या होगा? दरअसल, अधिक प्यास लगना एक बीमारी हो सकती है। यह अन्य कई बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में, इसके लक्षण क्या-क्या हैं और इसके कारण और बचाव के उपाय क्या हैं। 

excessive thirst Also called Polydipsia Causes Symptoms and Treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सामान्य से अधिक प्यास लगना क्या है? 

  • अधिक प्यास लगने की समस्या को 'पॉलीडिप्सिया' कहा जाता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की प्यास इतनी बढ़ जाती है कि चाहे वो कितना भी पानी पी ले, उसकी प्यास बुझती ही नहीं है। अगर ऐसे व्यक्ति कोई काम भी नहीं कर रहे हैं यानी आराम से घर पर भी बैठे हुए हैं तो भी उन्हें कुछ ज्यादा ही प्यास लगी रहती है। 
excessive thirst Also called Polydipsia Causes Symptoms and Treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधिक प्यास लगने के लक्षण 

  • बार-बार पानी पीना 
  • पानी पी लेने के बावजूद भी प्यास का लगे रहना 
  • प्यास की वजह से मुंह सूख जाना 
  • मुंह से निकलने वाली लार व थूक का गाढ़ा हो जाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
excessive thirst Also called Polydipsia Causes Symptoms and Treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर शरीर में पानी की कमी हो गई है और अधिक प्यास लग रही है तो ये लक्षण भी हो सकते हैं- 

  • पसीना कम आना या नहीं आना 
  • पेशाब कम आना 
  • आंख से आंसू कम आना या नहीं आना 
  • कमजोरी महसूस होना 
  • जी मिचलाना, मांसपेशियों में ऐंठन 
विज्ञापन
excessive thirst Also called Polydipsia Causes Symptoms and Treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधिक प्यास लगने के क्या कारण हैं? 

  • शरीर में पानी की कमी होना 
  • पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना 
  • व्यायाम करते समय ज्यादा पसीना आना 
  • चाय या कॉफी का अत्यधिक मात्रा में सेवन 
  • ज्यादा नमक वाला या मसालेदार खाना खाना 
  • अधिक गर्म मौसम में रहना 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed