{"_id":"5ca7278fbdec22144f418288","slug":"navratri-2019-know-health-benefits-of-fasting-during-navratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि 2019: व्रत रखने से होते हैं स्वास्थ संबंधी फायदे, आप भी जानिए","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
नवरात्रि 2019: व्रत रखने से होते हैं स्वास्थ संबंधी फायदे, आप भी जानिए
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के शुभ दिनों की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिन का ये व्रत त्योहार सकारात्मकता और श्रद्धा से भरा होता है। इन दिनों कुछ लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं तो कुछ सिर्फ पहला और आखिरी। लेकिन पूरा व्रत रखने वालों के कई उद्देश्य होते हैं। कुछ इसलिए भी व्रत रखते हैं ताकि उनका वजन कम हो सके। दरअसल इस व्रत त्योहार का मामला आपके स्वास्थ से सीधे जुड़ा हुआ है। हम बताएंगे कि व्रत रखने से सेहत संबंधी क्या फायदे होते हैं।
Trending Videos
शरीर में मौजूद चर्बी होती है कम
व्रत के दौरान शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेज तेज हो जाता है जिसकी वजह से वजन जल्दी घटना शुरू हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फैट सेल्स से लैप्टिन नाम का हॉर्मोन निकलता है लेकिन व्रत के दौरान कम कैलोरी मिलने से लैप्टिन की सक्रियता पर असर पड़ता है इसी वजह से व्रत के दौरान वजन कम हो जाता है।

शरीर से विषाक्त पदार्थ होते है खत्म
व्रत रखने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे एक तरह से शरीर की सफाई हो जाती है। इसके अलावा लीवर और पेट को थोड़ा आराम मिल जाता है जो सेहत के लिए अच्छा रहता है।
व्रत रखने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे एक तरह से शरीर की सफाई हो जाती है। इसके अलावा लीवर और पेट को थोड़ा आराम मिल जाता है जो सेहत के लिए अच्छा रहता है।
बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
व्रत रखने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसके साथ ही कोलाइटिस, कब्ज, सिरदर्द, थकान जैसी समस्याओं के होने की आशंका भी कम हो जाती है।
व्रत रखने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसके साथ ही कोलाइटिस, कब्ज, सिरदर्द, थकान जैसी समस्याओं के होने की आशंका भी कम हो जाती है।
विज्ञापन
तनाव होता है कम
व्रत रखने से तनाव भी कम होता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिमाग शांत रहता है। व्रत में लोग तामसिक भोजन का सेवन नहीं करते हैं जिसकी वजह से दिमाग में शांति का भाव उत्पन्न होता है।
व्रत रखने से तनाव भी कम होता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिमाग शांत रहता है। व्रत में लोग तामसिक भोजन का सेवन नहीं करते हैं जिसकी वजह से दिमाग में शांति का भाव उत्पन्न होता है।