सब्सक्राइब करें

घर में इस आसान विधि से बनाएं अचार, स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी है फायदेमंद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 13 Sep 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
home made pickle health benefits recipe adarak aur haldi achar kaise banaye
हमारे देश में कई तरहों के अचार बनाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अचार का सेवन बहुत लोग करते हैं। भारत में खाने के साथ अचार के सेवन का प्रचलन है। आज हम आपको कुछ ऐसे अचार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से आपके खाने का स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको स्वास्थ्य लाभ भी होगा। 


आमतौर पर हमारे देश में कई तरहों के अचार बनाए जाते हैं। किसी को खट्टे अचार पसंद हो हैं तो किसी को तीखे, कुछ लोग मीठे अचार के भी दीवाने होते हैं। अचार को बनाने में कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।  आइए जानते हैं स्वस्थ रहने के लिए घर में किस आचार को बनाया जा सकता है।

 
Trending Videos
home made pickle health benefits recipe adarak aur haldi achar kaise banaye
अदरक का अचार स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अदरक और हल्दी का आचार

  • आप घर में आसानी से अदरक और हल्दी का आचार बना सकते हैं। अदरक और हल्दी का अचार स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अदरक और हल्दी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। आइए जानते हैं अदरक और हल्दी का अचार बनाने की विधि...


 

विज्ञापन
विज्ञापन
home made pickle health benefits recipe adarak aur haldi achar kaise banaye
अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • अदरक का अचार

अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए आज आपको बताते हैं घर में अदरक का अचार कैसे बनाएं.....


अदरक के अचार के लिए सामग्री

  • अदरक- 250 ग्राम 
  • हरी मिर्च-100 ग्राम  
  • नींबू- 3 
  • हींग- आधा चम्मच 
    नमक -स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 
  • सौंफ और राई- 1 छोटा चम्मच 
  • सरसों का तेल- दो चम्मच 



 

home made pickle health benefits recipe adarak aur haldi achar kaise banaye
अचार बनाने के लिए अदरक के लंबे और पतले टुकड़े कर लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images

अदरक का अचार बनाने की विधि

  • सबसे पहले अदरक के लंबे और पतले टुकड़े कर लें। 
  • हरी मिर्च में चीरा लगाकर रख लें।
  • इसके बाद इसे दो- चार घंटे के लिए धूप में सुखाने के लिए रख लें।
  • इसके बाद मसालों को मिक्स कर लिजिए।
  • दो से चार घंटे बाद सुखाए हुए अदरक में मिर्च और मसाले डाल लें।
  • मिर्च और मसाले मिलाने के बाद इसमें तेल मिला लें।
    तेल को इसमें अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसे सूखे हुए कांच के बर्तन में रख दें।
  • दो दिन इस अचार को धूप में रखने के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं।



 

विज्ञापन
home made pickle health benefits recipe adarak aur haldi achar kaise banaye
घर में हल्दी का आचार बनाना काफी आसान होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • हल्दी का अचार

घर में हल्दी का आचार बनाना काफी आसान होता है। आइए जानते हैं हल्दी का अचार बनाने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी...

हल्दी का अचार बनाने के लिए सामग्री

  • फ्रेश पीली हल्दी
  • फ्रेश ऑरेंज हल्दी
  • अदरक
  • नींबू
  • काली मिर्च
  • नमक

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed