{"_id":"5f58ceb68ebc3e437019c962","slug":"easy-recipe-to-make-sambar-paratha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बची हुई दाल से बनाएं टेस्टी 'सांभर परांठा', मिनटों में हो जाएगा तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
बची हुई दाल से बनाएं टेस्टी 'सांभर परांठा', मिनटों में हो जाएगा तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई बार घर में दाल बच जाती है। या फिर सुबह-सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने का दिल करता है लेकिन समझ नहीं आता कि क्या बनाएं। क्योंकि कई बार समय कम होता है और फटाफट कुछ बनाना होता है। वहीं बच्चों के लिए कुछ ऐसा जो वो आसानी से खा लें। अगर इस तरह की दुविधा से आप भी जूझती हैं तो सांभर परांठा आपकी समस्या का हल है। घर पर आसानी से और फटाफट बन जाने के साथ ही इसे बची हुई दाल से भी बनाया जा सकता है। तो चलिए जानें इसे बनाने का तरीका।
2 of 5
- फोटो : social media
सांभर पराठां बनाने के लिए सामग्री
सांभर परांठा बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की आवश्यकता होती है। आप जरूरत के अनुसार सब्जियों को बढा सकते हैं या फिर ना होने पर छोड़ भी सकती हैं। इसके लिए जरूरत होगी सांभर दाल प्यूरी की हुई, आटा-दो कप, नमक स्वादानुसार, घी, गाजर, पालक
3 of 5
- फोटो : instagram
सांभर परांठा बनाने की विधि
सांभर परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा लें। अब इसमें प्यूरी किया हुआ सांभर दाल या फिर बची हुई दाल डालें। फिर इसमें नमक स्वाद के अनुसार बढा लें। अब पूरे आटे को नरम गूंध लें। नरम गूंथने के बाद कुछ मिनटों के लिए इसे किनारे रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
atta
- फोटो : social media
अब इनकी लोई बनाकर थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेल लें। फिर इस पर घी लगाकर मोड़ लें। अब एक बार फिर से इस पर घी लगाकर तिकोना मोड़ लें। अब इस तिकोने परांठे पर सूखा आटा लगाकर बेल लें। जिससे कि ये तिकोने आकार में बढ जाए। अब तवे को गर्म करें और इसे तवे पर डालकर घी लगाकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेंक लें।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : SOCIAL MEDIA
आप चाहें तो इसे लच्चा परांठा का भी आकार देकर बेल सकते हैं। ये खाने में और भी स्वादिष्ट लगेंगे। वहीं आप चाहें तो इस परांठे को बच्चों के टिफिन में देने के लिए भी सोच सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।