{"_id":"5dcfdbaf8ebc3e54b36aecb7","slug":"know-how-to-make-sewai-kheer-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरवालों को मीठा खिला के करें खुश, जानिए लजीज सेंवई बनाने की बेहतरीन रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घरवालों को मीठा खिला के करें खुश, जानिए लजीज सेंवई बनाने की बेहतरीन रेसिपी
Sat, 25 Apr 2020 09:45 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीठा खाने वालों को तो मीठे का बहाना चाहिए होता है। रमजान शुरू हो चुका है। ऐसे में बाजारों में सेंवईयां भी तरह-तरह की मिलना शुरू हो जाएंगी। तो क्यों न इस बार मीठे में सेवईं बनाई जाए। घर पर रहकर बोर हो गए हैं और कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो सेंवई बनाइए। कम समय में और फटाफट बनकर तैयार होने वाली सेंवई मीठा पसंद करने वालों के लिए बेहद खास होगी। तो चलिए जानें कैसे बनाएं टेस्टी सेंवई।
विज्ञापन
मीठी सेवई की सामग्री
- सेवइयां
- चीनी
- घी
- काजू
- किशमिश
- दूध- 1 लीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनाने की विधि
- सबसे पहले पैन में घी गर्म करें और उसमें एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर डालें।
- खुशबू आने के बाद सेवइयां डालकर अच्छे से फ्राई करें।
- सेवइयां जब भूरी हो जाए तो गैस धीमी आंच पर करके दूध डालें और चलाते रहें ताकि सेवइयां न चिपके।
- जब दूध में उबाल आ जाए तो स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं।
- दूध को गाढ़ा होने तक चलाएं। अब गैस की आंच धीमी करके उसमें किशमिश और काजू डालें और अच्छे से मिलाएं।
- गैस बंद कर दें और कटोरी में परोस लें। ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर सजा लें।