फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2018: गृहणी हैं तो घर पर जलाएं इस तेल के दीए, मां लक्ष्मी हो जाएगी झट से प्रसन्न

Sun, 04 Nov 2018 08:39 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Diwali lamp of these oils on diwali can please goddess laxmi
- फोटो : file photo

हिंदू शास्त्रों में कोई भी पूजा बिना दीपक जलाए पूरी नहीं मानी जाती है। दिवाली में तो दीपों का अपना ही एक खास महत्व होता है। इस खास दिन दीपक के बिना आप इस त्योहार की कल्पना भी नहीं कर सकते। दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन हर कोई मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाने के लिए मन से उनकी पूजा करता है। लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि अगर आप दीपक जलाने के लिए सही दिन और सही तेल का इस्तेमाल करते हैं तो मां लक्ष्मी आप पर झट से प्रसन्न हो सकती हैं। दीयों के ये खास उपाय करके आप अपने कई महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।    

Diwali lamp of these oils on diwali can please goddess laxmi
- फोटो : file photo

दुर्भाग्य से मुक्ति
अगर दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा हो तो सरसों के तेल में गेहूं के आटे और गुड़ के पुए बनाकर सात आक के फूल, सिंदूर, आटे का दीपक, अरंडी के पत्तल पर रखकर शनिवार की रात किसी चौराहे पर रख आएं और पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने से दुर्भाग्य से मुक्ति मिल जाती है। 

Diwali lamp of these oils on diwali can please goddess laxmi
- फोटो : file photo

बाधा से बचने के लिए
किसी बाधा से बचने के लिए कच्ची घानी के तेल में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें। ऐसा करने से हर बाधा से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही धन की कमी भी दूर होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali lamp of these oils on diwali can please goddess laxmi
- फोटो : file photo

शनिदेव की कृपा
शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे शनि मंदिर में रख आएं। इसके अलावा शनिवार के दिन शनिदेव पर भी सरसों का तेल चढ़ाएं, ऐसा करने से उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।  

विज्ञापन
Diwali lamp of these oils on diwali can please goddess laxmi
- फोटो : file photo

रोगों से मुक्ति
अगर आप लगातार बीमार पड़ते रहते हैं तो तिल के तेल का ये उपाय करें। रोगों से मुक्ति पाने के लिए लगातार 41 दिनों तक पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा अपनी कोई मनोकामना पूरी करने के लिए शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर तिल का तेल चढ़ाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed