फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Massive fire in bullion market; brought under control after 5 hours in Siddharthnagar

सर्राफा बाजार: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, इनवर्टर बैटरी-सिलेंडर फटने से भड़की; बगल का मकान भी जला

Sat, 15 Aug 2026 03:53 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 03:53 PM IST
सार

घटना शनिवार दोपहर सर्राफा बाजार की घनी आबादी वाले इलाके में हुई। बताया गया कि मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शुरुआत में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। मकान में रखे सामान ने आग को और बढ़ा दिया। इसी बीच इनवर्टर की बैटरी और गैस सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाके हुए।

विज्ञापन
Massive fire in bullion market; brought under control after 5 hours in Siddharthnagar
दीवाल तोड़कर अंदर जाते सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कस्बे के घनी आबादी वाले सर्राफा बाजार में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान की दूसरी मंजिल पर लकवाग्रस्त वृद्ध के फंसे होने की सूचना से पुलिस और फायर कर्मियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जान की परवाह किए बिना जवानों ने काफी मशक्कत के बाद वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान आग की लपटों ने बगल के मकान को भी अपनी जद में ले लिया। इनवर्टर की बैटरी और गैस सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई, जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर सर्राफा बाजार की घनी आबादी वाले इलाके की है। बताया गया कि मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शुरुआत में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। मकान में रखे सामान ने आग को और बढ़ा दिया। इसी बीच इनवर्टर की बैटरी और गैस सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाके हुए।

इससे आसपास के लोग सहम गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान पता चला कि मकान की दूसरी मंजिल पर एक लकवाग्रस्त वृद्ध फंसे हुए हैं। आग और धुएं के बीच उन्हें बाहर निकालना बड़ी चुनौती थी।

फायर और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उनकी हालत को देखते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घनी आबादी के कारण आग के आसपास के मकानों तक पहुंचने का खतरा लगातार बना रहा।

देखते ही देखते बगल का मकान भी आग की चपेट में आ गया। आग की तेज लपटों और लगातार हो रहे धमाकों से आसपास के लोग दहशत में आ गए। बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और भीड़ को घटनास्थल से दूर किया।
विज्ञापन

पांच घंटे तक चला आग बुझाने का अभियान
फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार की। संकरी गलियों और घनी आबादी के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। पुलिस और फायर कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने और सामान निकालने में जुटे रहे। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इसके बाद भी मकान में जगह-जगह सुलग रही आग को बुझाने का काम जारी रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सीओ शुभेंदु सिंह और कोतवाल मृत्युंजय पाठक मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास के लोगों को भी सतर्क किया।

मौके पर पहुंचे विधायक
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक जय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली तथा प्रभावित परिवार के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी की। आग से मकान में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed