फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Tricolour flags purchased in large numbers for Independence Day celebrations

Siddharthnagar News: जश्ने आजादी को लेकर तिरंगा झंडा की खूब हुई खरीदारी

Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Tricolour flags purchased in large numbers for Independence Day celebrations
डुमरियागंज क्षेत्र के‌‌ बैदौलागढ में स्वतंत्रता दिवस को‌ लेकर तिरंगा झंडा और बिल्ला, गमछा की खर
सिद्धार्थनगर। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ (स्वतंत्रता दिवस) को धूमधाम से मनाने को लेकर सभी तैयारियां शुक्रवार की शाम तक पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय पर्व को लेकर हर कोई खुशी और उमंग से सराबोर दिखाई दे रहा है। डुमरियागंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा झंडा, टोपी, स्टीकर और गमछा की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर में स्थित सुनील अग्रहरि की दुकान पर शुक्रवार को लोग तिरंगा झंडे की खरीदारी के लिए भारी संख्या में पहुंचे। सुनील ने बताया कि उनकी दुकान पर दो से 150 रुपये प्रति तिरंगा झंडा, 15 रुपये की तिरंगा टोपी और 20 रुपये का तिरंगा गमछा, 10 रुपये का स्टीकर आदि उपलब्ध है। सबसे ज्यादा झंडे और टोपी और गमछे की मांग है। इसी तरह हल्लौर में दुर्गेश, बैदोलागढ़ में निजामी और अनिल की दुकानों पर भी तिरंगा झंडे की लोग खरीदारी के लिए जुटे दिखाई दिए। क्षेत्र के शाहपुर, बेंवा, भवानीगंज आदि स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोग तिरंगा झंडा, फूलमाला और मिठाई आदि की खरीदारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed