सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Relationship Mistakes Why We Repeat Mistakes in Love Psychology

Relationship Tips: प्यार में बार-बार वही गलती क्यों दोहराते हैं लोग? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 21 Apr 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Relationship Mistakes: लोग अक्सर अपनी भावनात्मक आदतों, पुराने अनुभवों,  आत्मविश्वास की कमी और कंफर्ट जोन के कारण रिश्तों में वही गलतियां दोहराते हैं। यह एक मनोवैज्ञानिक पैटर्न होता है, जिसे समझकर और बदलकर ही सुधारा जा सकता है।

Relationship Mistakes Why We Repeat Mistakes in Love Psychology
प्यार में बार बार एक ही गलती करते हैं लोग - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Love Psychology: प्यार एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन कई लोगों के लिए यह बार-बार दर्द का कारण भी बन जाता है। हैरानी की बात यह है कि अक्सर लोग हर नए रिश्ते में वही गलतियां दोहराते हैं, जो उन्होंने पहले भी की होती हैं। चाहे गलत इंसान चुनना हो, खुद को खो देना हो या बार-बार टाॅक्सिक रिश्तों में फंस जाना हो।

Trending Videos

लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या यह सिर्फ किस्मत का खेल है या इसके पीछे हमारी सोच, आदतें और भावनात्मक कमजोरी जिम्मेदार होती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोविज्ञान के अनुसार, इंसान अक्सर अपने कंफर्ट जोन में ही रहना पसंद करता है, चाहे वह उसे नुकसान ही क्यों न पहुंचा रहा हो। कई बार बचपन के अनुभव, पिछले रिश्तों की चोट और आत्मसम्मान में कमी, लोगों को वही गलतियां दोहराने पर मजबूर कर देती है। इस लेख के जरिए जानिए कि लोग प्यार में बार-बार वही गलतियां क्यों करते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।


भावनात्मक पैटर्न से बाहन न निकल पाना

कई लोग अनजाने में एक ही तरह के पार्टनर को चुनते हैं। यह उनके सबकाॅन्शियस माइंड का खेल होता है। अगर आपने पहले टाॅक्सिक रिलेशनशिप देखा या जिया है, तो आपका दिमाग उसी को नार्मल मान लेता है।


खुद की कम कीमत समझना

जब इंसान खुद को कम समझता है, तो वह रिश्तों में भी कम पर ही समझौता कर लेता है। ऐसे लोग रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज करते हैं और बार-बार गलत पार्टनर चुन लेते हैं।


बदलाव का डर

कई लोग जानते हैं कि वे गलती कर रहे हैं, फिर भी उसे बदलना नहीं चाहते। क्योंकि बदलाव में खतरा होता है और अनिश्चितता भी। इसलिए वे उसी पुराने पैटर्न में फंसे रहते हैं।


पुराने मानसिक आघात का असर

पुराने रिश्तों की चोटें और अधूरी हीलिंग इंसान को बार-बार वही गलतियां करने पर मजबूर करती हैं। जब तक आप भावनात्मक रूप से ठीक नहीं होते, तब तक आप सही फैसले नहीं ले पाते।


प्यार बनाम अटैचमेंट की कंफ्यूजन

कई लोग प्यार और इमोशनल अटैचमेंट में फर्क नहीं समझ पाते। वे गलत इंसान से भी जुड़ जाते हैं और उसे ही प्यार मान लेते हैं, जिससे वही गलतियां दोहराई जाती हैं।


रिश्तों में बार-बार वही गलती दोहराना आपकी किस्मत नहीं, बल्कि आपकी आदतों और सोच का परिणाम है। जब आप अपने पैटर्न को पहचानते हैं और खुद पर काम करते हैं, तभी आप इस साइकिल को तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed