फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर को नहीं देंगे 'प्राइवेसी' तो रिश्ते में पड़ सकती है दरार, ऐसे तय करें सीमाएं

Sat, 20 Apr 2019 12:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 20 Apr 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
space and privacy in relationship is important

सुखी जीवन और खुशहाल रिश्ते के लिए एक दूसरे को 'स्पेस' यानी जगह देना बहुत जरुरी होता है। खासकर जब आप रोमांटिक रिलेशनशिप में किसी के साथ होते हैं तो प्राइवेसी' महत्वपूर्ण होती है। जरुरी नहीं है कि आपका पार्टनर सबकुछ शेयर करे। कुछ चीजें व्यक्ति खुद तक सीमित रखता है। इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपके बीच प्यार कम है। इस बात को लेकर आपके रिश्ते में दरार आ सकती है इसलिए जानें कि कैसे इस मसले पर संतुलन बना सकते हैं। 

space and privacy in relationship is important

ये बातें कोई बड़ा मसला नहीं हैं। अगर आप एक स्वस्थ रिश्ता बनाए रखना चाहते है तो शुरुआत में ही अपनी सीमाएं तय लेनी चाहिए। किसी भी रिश्ते में भरोसे का होना बहुत जरूरी है। अगर अपने पार्टनर पर भरोसा है और रिश्ते में ईमानदारी है तो आपको उनके निजी स्पेस से कोई परेशानी नहीं होगी। 

space and privacy in relationship is important
ऐसे तय करें सीमाएं

-सबसे पहले अपने पार्टनर के स्वभाव को अच्छे से समझें। अगर आपको कुछ समझ नहीं आता है तो पार्टनर को कितनी प्रिवेसी की जरूरत है उनसे खुद पूछ सकते हैं। किसी विषय पर पार्टनर असहज हों तो उसे दोहराते न रहें। ऐसा करने से आपके बीच 'आदर' का रिश्ता बनता है। 
-अक्सर लोग अपने पार्टनर से काफी सवाल करते हैं। जवाब ना मिलने पर वे निराश हो जाते हैं। ध्यान रखें ज्यादा सवाल आपके पार्टनर को चिड़चिड़ा बना सकता है। ये चीजें रिश्ता बिगाड़ सकती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
space and privacy in relationship is important
-कई मामले ऐसे भी होते हैं जहां आपके पार्टनर पुराने रिश्ते में धोखा मिलने की वजह से हर बात जानने की कोशिश करते हैं। आपको इस बारे में खुलकर बात कर लेनी चाहिए। साथ ही, जरुरी नहीं कि जो अनुभव पहले मिला है वही हर बार हो। 
-हालांकि प्रिवेसी के नाम पर अपने पार्टनर से हर बात छिपाना भी गलत है। इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। ऐसा करने से बचें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed