Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Demand for NIA probe into attack on police, including Ambala DSP; Ex-Police Officers Association submits memorandum to Zila Parishad CEO
{"_id":"6a82c6697e23a810700422a8","slug":"video-demand-for-nia-probe-into-attack-on-police-including-ambala-dsp-ex-police-officers-association-submits-memorandum-to-zila-parishad-ceo-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: डीएसपी सहित पुलिस पर हमले की एनआईए जांच की मांग, एक्स पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने जिला परिषद के सीईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: डीएसपी सहित पुलिस पर हमले की एनआईए जांच की मांग, एक्स पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने जिला परिषद के सीईओ को सौंपा ज्ञापन
पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा विवाद के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले की एनआईए जांच कराने की मांग को लेकर एक्स पुलिस ऑफिसर्स व सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने पैदल मार्च निकाला। उपायुक्त के नाम अग्रसेन चौंक पर जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। हालांकि सभी उपायुक्त कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान फरसा लगने पर घायल डीएसपी वीरेंदर की पत्नी शामिल रही।एसोसिएशन ने 13 अगस्त को हुए इस घटनाक्रम को अत्यंत गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि 7 अगस्त 2026 को गुरूद्वारा पंजोखरा साहिब में प्रकाश पर्व के दौरान गुरसिमरन सिंह मंड और उनके सहयोगियों के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की थी और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया था। इस मामले में पंजोखरा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह, अनमोल सिंह और हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की रिहाई को लेकर 13 अगस्त को पंजोखरा साहिब में विभिन्न सिख संगठनों और किसान यूनियनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एनएच-44 अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे की तरफ कूच किया और जग्गी सिटी सेंटर गुरुद्वारे के पास जीटी रोड को पूरी तरह जाम कर दिया।जब रास्ता खुलवाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव व हमला कर दिया।
स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस हमले में उप-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा सहित कई पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।