फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two youths snatched the purse and cash of an e-rickshaw driver.

Ambala News: दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक का पर्स और नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths snatched the purse and cash of an e-rickshaw driver.
अंबाला सिटी। इंको चौक से सवारी बैठाकर मॉडल टाउन की तरफ जा रहे एक ई-रिक्शा चालक से दो युवकों ने सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट की। आरोपियों ने चालक के 1600 रुपये नकद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व दस्तावेजों से भरा पर्स छीन लिया।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास ही खड़े तीसरे साथी की बाइक पर सवार होकर भाग गए।
बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रीत कॉलोनी निवासी अजमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ई-रिक्शा लेकर 11 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे इंको चौक से अग्रसेन चौक की तरफ जा रहे थे। जब वह प्रेम नगर कट के पास पहुंचे तो वहां खड़े दो युवकों ने उन्हें रोका और मॉडल टाउन जाने की बात कही।
विज्ञापन

20 रुपये प्रति सवारी किराया तय होने पर दोनों युवक ई-रिक्शा में बैठ गए। मॉडल टाउन पहुंचकर आरोपी उन्हें जबरन विराट नगर की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गए। जबरन पर्स छीनने के बाद भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed