{"_id":"6a821c8c1d9d8bfe8b036e4d","slug":"itbp-dig-and-driver-killed-as-car-overturns-ambala-news-c-18-1-knl1006-970997-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अनियंत्रित होकर पलटी कार, आईटीबीपी के डीआईजी और चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अनियंत्रित होकर पलटी कार, आईटीबीपी के डीआईजी और चालक की मौत
विज्ञापन
डीआईजी परमिंदर सिंह का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, अंबाला के जग्गी कॉलोनी में रहते थे परमिंदर सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला/सहारनपुर। देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईटीबीपी के डीआईजी की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट कार पर जा गिरी। इस हादसे में स्काॅर्पियो सवार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात डीआईजी परमिंदर सिंह (55) और उनके चालक रवि शंकर (35) की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
अंबाला के जग्गी कॉलोनी निवासी परमिंदर सिंह देहरादून के मसूरी स्थित आईटीबीपी सेंटर से प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर शनिवार को सरकारी गाड़ी से घर लौट रहे थे। उनके साथ पटियाला के राजपुरा निवासी उनका गनर जयराम भी साथ था। गाड़ी नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी रवि शंकर (35) चला रहे थे। सुबह करीब साढ़े नाै बजे हाईवे के झबीरन कट के पास उनकी गाड़ी नियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए यमुनानगर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार पर जा गिरी। हादसे में गनर जयराम और दूसरी कार में सवार करनाल निवासी गुरनाम, देवेंद्र कौर और गुरनेत गंभीर रूप से घायल हो गए।
मूल रूप से रोपड़ के रहने वाले थे परविंदर
लोगों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डीआईजी की पत्नी सरबजीत कौर और दोनों बेटे एकजोत सिंह और प्रसिमबरन सिंह मेडिकल काॅलेज पहुंचे। डीआईजी परविंदर सिंह मूलरूप से रोपड़ जिले के श्री आनंदपुर साहिब निवासी थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ लेकर चले गए। वहीं हादसे के बाद डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
करनाल निवासी घायल महिला की हालत गंभीर
स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों में एक महिला भी शामिल थी। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों करनाल जिले के रहने वाले हैं। इनके परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे।
आईटीबीपी के डीआईजी की गाड़ी असंतुलित होकर सामने से आ रही एक अन्य कार से टकराई है। गाड़ी किन परिस्थितियों में असंतुलित हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी।
- शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात, सहारनपुर