फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government ambulance collides with parked truck, driver dies

Ambala News: सरकारी एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Government ambulance collides with parked truck, driver dies
अंबाला सिटी में जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अ​भियंता को सम्मा
मरीज को पीजीआई छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। नेशनल हाईवे- 344 पर हेमा माजरा टर्न पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी एंबुलेंस चालक मौत हो गई। रात के समय मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ छोड़कर वापस लौट रहे सरकारी एम्बुलेंस अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि घायल चालक यमुनानगर निवासी गुलफाम उर्फ गुलफान (50) को अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई सार्वजनिक मार्ग या नौपरिवहन की पंक्ति में खतरा या बाधा की धारा 285 व लापरवाही से मौत धारा 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला

मृतक के बेटे गुफरान ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि वह चार भाई बहन है। पिता यमुनानगर के सरकारी स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस चालक है। पिता गुलफाम उर्फ गुलफान अपनी सरकारी एम्बुलेंस से एक मरीज को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ गए थे। वापसी के दौरान 15 अगस्त की रात करीब 1 बजे जब वह अंबाला-जगाधरी रोड पर हेमा माजरा टर्न के पास पहुंचे तो हादसा हो गया।
विज्ञापन

रास्ते में एक ट्रक सड़क पर बिना किसी संकेतक चिह्न या पार्किंग लाइट के लापरवाही से खड़ा हुआ था। अंधेरा अधिक होने के कारण एम्बुलेंस की इस खड़े हुए वाहन से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे पिता को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस में फंसे पिता को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला गया। मेडिकल कॉलेज मुलाना ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed