फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 lakh fraud in the name of loan settlement

Ambala News: लोन सेटलमेंट कराने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
10 lakh fraud in the name of loan settlement
शिकायतकर्ता को खुद चुकाना पड़ा बैंक का लोन
विज्ञापन

- करनाल का युवक नामजद

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। फाइनेंस कंपनी से होम लोन सेटल करवा बैंक से एनओसी दिलवाने के नाम पर तंदवाली गांव निवासी सुखविंद्र सिंह से 10 लाख रुपये की ठगी हो गई। धोखाधड़ी के कारण बैंक का लोन खुद चुकाना पड़ा जिससे ढाई लाख रुपये का अतिरिक्त आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। बराड़ा थाना पुलिस ने करनाल के सेक्टर-13 निवासी रोहित सैनी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पुलिस को दी तहरीर में तंदवाली निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने राजोखेड़ी गांव निवासी निर्मला कौर से बराड़ा स्थित 5 मरला 150 वर्ग गज का मकान खरीदने का इकरारनामा 27 फरवरी को किया था। इस मकान पर कैपरी ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का लोन चल रहा था। मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के लिए लोन चुकता कर बैंक से एनओसी लेना जरूरी था।
विज्ञापन

5-6 साल से परिचित था आरोपी
रोहित ने दावा किया कि फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों से उसके अच्छे संबंध हैं और वह कम पैसों में लोन सेटल करवा एनओसी दिलवा देगा। इस तरह से 2 से लेकर 20 मार्च तक अलग-अलग तारीख में पैसे ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपी ने न तो पैसे बैंक में जमा कराए और ना ही लोन सेटल करवाया। रजिस्ट्री की समय-सीमा बीतने के कारण मजबूरन पीड़ित सुखविंदर सिंह को खुद बैंक को 12.55 लाख अदा कर लोन क्लियर कराना पड़ा और एनओसी लेनी पड़ी। देरी से सेटलमेंट होने के कारण 2.50 लाख अतिरिक्त देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed