सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   budget 2026 Adventure tourism Mountain Trails Turtle Trails union budget himachal jammu kashmir uttarakhand

Budget 2026: एडवेंचर टूरिज्म में बड़े एलान, पर्यटकों का रोमांच होगा दोगुना और बढ़ेंगे रोजगार

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। 

budget 2026 Adventure tourism Mountain Trails Turtle Trails union budget himachal jammu kashmir uttarakhand
एडवेंचर टूरिज्म में बड़े एलान, पर्यटकों का रोमांच होगा दोगुना और बढ़ेंगे रोजगार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2026 में युवाओं से लेकर पर्यटन तक के लिए बड़े एलान किए हैं। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने और लंबे समय तक आर्थिक विकास का मजबूत इंजन बनाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। इस बजट में मेडिकल टूरिज्म, विरासत संरक्षण और दूरदराज इलाकों की कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है। 

Trending Videos


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में भाषण में एलान किया कि एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर, अराक्कू घाटी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त माउंटेन ट्रेल्स बनाए जाएंगे। ओडिशा, कर्नाटक, केरल में टर्टल ट्रेल्स बनाएंगे। इससे एडवेंचर टूरिज्म करने वाले पर्यटकों का रोमांच दोगुना हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री की बजट में की घोषणा से भारत को वैश्विक ट्रैकिंग और हाइकिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर सकती है। इसका सीधा असर स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, रेस्क्यू, हॉस्पिटैलिटी और ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा। 

Budget 2026: बनारस-पटना में जहाज मरम्मत से लेकर सी-प्लेन तक, जानिए बजट में परिवहन पर क्या एलान हुआ

कहां-कहां विकसित किए जाएंगे माउंटेन ट्रेल्स? 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाने की घोषणा की। 

हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड
जम्मू-कश्मीर
अराक्कू घाटी (आंध्र प्रदेश) में आधुनिक सुविधाओं से लैस माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे।

यह पहल भारत को वैश्विक ट्रैकिंग और हाइकिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर सकती है। इसका सीधा असर स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, रेस्क्यू, हॉस्पिटैलिटी और ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों में नए रोजगाए के अवसर पैदा होंगे। 

Travel Budget 2026: बुद्ध सर्किट से टर्टल ट्रेल्स तक, बजट में घूमने वालों के लिए क्या-क्या खास

इन राज्यों बनेंगे में टर्टल ट्रेल्स

पर्यटन के साथ पर्यावरण, यह संतुलन बजट की सबसे सकारात्मक बातों में से एक है। वित्त मंत्री ने टर्टल ट्रेल्स बनाने की घोषणा की है। 

ओडिशा
कर्नाटक
केरल में टर्टल ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे। 

ये ट्रेल्स समुद्री कछुओं के संरक्षण, जागरूकता और नियंत्रित पर्यटन को बढ़ावा देंगे। यह मॉडल बताता है कि पर्यटन केवल उपभोग नहीं, बल्कि संरक्षण का माध्यम भी हो सकता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed