सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

राजधानी की इन 5 जगहों के बारे में नहीं जानते होंगे दिल्ली वाले भी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 09 Apr 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
hidden monuments in Delhi you can explore
दिल्ली शहर ऐतिहासिक धरोहरों का अद्भुत उदहारण है। पूरी दुनिया भर में मशहूर दिल्ली में बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें हैं। आप इस शहर के रहने वाले हों या न हों, काफी कम लोगों ने ही दिल्ली के सभी ऐतिहासिक स्थानों की सैर की होगी। खास बात तो ये है कि मूल रूप से दिल्ली के होते हुए भी आप इन पांच ऐतिहासिक स्थानों के विषय में नहीं जानते होंगे। तो इस वीकेंड समय निकालकर घूम लीजिए ये खास ऐतिहासिक स्थल। 
Trending Videos
hidden monuments in Delhi you can explore
किला राय पिथौरा  
पृथ्वी राज चौहान द्वारा बनवाये गये इस किले को किला राय पिथौरा के नाम से भी जाना जाता है। महरौली के पास बने इस किले को 11वीं शताब्दी में गया था, जिसके अंदर पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा भी देखी जा सकती है। किले की हालत देखते हुए, इसे हेरिटेज पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hidden monuments in Delhi you can explore
रजिया-अल-दीन मकबरा   
दिल्ली की पहली बहादुर महिला शासक रजिया बेगम सुल्तान का मकबरा दिल्ली में एक रहस्य की तरह है। तुर्कमान गेट के पास स्थित रजिया सुल्तान की क्रब गुमनाम चीजों की तरह है। माना जाता है कि रजिया सुल्तान को उनके पति अल्तुनिया की सेना ने बगावत कर उन्हें यहीं मार गिराया था, जिसके बाद रजिया को यहीं दफ्न कर दिया गया।
hidden monuments in Delhi you can explore
इल्तुतमिश का मकबरा 
कुतुब मिनार स्थित प्राचीन दिल्ली की ये यादगार क्रब, सादगी और वास्तुकला के लिये जानी जाती है। काफी लोगों को इसके बारे में इसलिये भी पता नहीं है, क्योंकि कुछ साल पहले ही इसे पर्यटकों के लिये खोला गया है। अगर आपको इतिहास में दिलचस्पी है, तो यहां जा कर अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
hidden monuments in Delhi you can explore
गंधक की बावली 
गंधक की बावली का निर्माण 13वीं शताब्दी में कराया गया था। महरौली स्थित ये बावली शहर का सबसे पुराना और बड़ा कुआं है। कुएं में सल्फर मिले होने की वजह से इसमें गंध आती है। प्राचीन समय से ही कुएं के पानी को काफी गुणकारी माना जाता है और इसे बनाने का श्रेय इल्तुतमिश को जाता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed