{"_id":"69e9bb063e723fa63905f691","slug":"up-board-result-2026-how-to-handle-child-failure-in-hindi-bachcha-fail-ho-jaye-to-kya-kare-2026-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2026: बच्चे के फेल होने पर माता-पिता क्या करें? सबसे पहले उठाएं ये कदम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
UP Board Result 2026: बच्चे के फेल होने पर माता-पिता क्या करें? सबसे पहले उठाएं ये कदम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:58 AM IST
सार
How To Handle Child Exam Failure : अगर आपका बच्चा बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाए तो क्या करें? जानिए 5 जरूरी टिप्स जो बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने और सही दिशा देने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
अगर बच्चा फेल हो जाए तो क्या करना चाहिए
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Bachcha Exam Me Fail Ho Jaye To Kya Kare : बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हर छात्र और उसके परिवार के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसका भावनात्मक कनेक्शन भी है, जहां अच्छे नंबर खुशी लाते हैं, वहीं फेल होना कई घरों में तनाव, निराशा और गुस्से का कारण बन जाता है। यही वजह है कि एग्जाम रिजल्ट से पहले बच्चों के साथ ही उनके माता पिता तनाव में होते हैं। परीक्षा परिणाम को लेकर उनकी चिंता बढ़ जाती है। बच्चा माता पिता की अपेक्षाओं और उसकी मेहनत व सपनों को लेकर दबाव महसूस करता है।
वहीं जब परिणााम अपेक्षाओं के मुताबिक न आएं, या बच्चा फेल हो जाए तो परिवार में सबको ही बुरा लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रिजल्ट से ज्यादा उसके बाद की प्रतिक्रिया ज्यादा जरूरी हो जाती है। सही या गलत प्रतिक्रिया बच्चे के भविष्य को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है।
अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट खराब आने पर अभिभावक तुरंत डांट-फटकार या तुलना करने लगते हैं, जिससे बच्चे का आत्मविश्वास और गिर जाता है। ऐसे समय में बच्चे को सबसे ज्यादा जरूरत होती है समझ, सपोर्ट और सही दिशा की। यह वह समय है जब माता-पिता का व्यवहार बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य और आने वाले फैसलों पर गहरा असर डालता है।
जहां जानिए कि अगर आपका बच्चा बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाए, तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए, ताकि वह इस असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ सके, ना कि टूट जाए।
Trending Videos
2 of 6
शांत रहें, प्रतिक्रिया नहीं-जवाब दें
- फोटो : Istock
शांत रहें, प्रतिक्रिया नहीं-जवाब दें
रिजल्ट देखने के बाद तुरंत गुस्सा करना स्थिति को और खराब कर सकता है। आपका पहला रिएक्शन ही बच्चे की मानसिक स्थिति तय करता है। शांत रहकर बात करना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले प्रतिक्रिया न दें, बल्कि सोच समझकर जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बच्चे को भावनात्मक समर्थन दें
- फोटो : Adobe stock
बच्चे को भावनात्मक समर्थन दें
बच्चा खुद पहले से ही निराश होता है। ऐसे में 'तुमसे नहीं होगा' जैसे शब्द उसे और तोड़ सकते हैं। उसे यह भरोसा दिलाएं कि एक रिजल्ट उसकी पूरी जिंदगी तय नहीं करता। बच्चे को आपके साथ की जरूरत होती है, ना कि आपकी डांट की।
4 of 6
कारण समझें, गलती नहीं ढूंढें
- फोटो : Adobe stock
कारण समझें, गलती नहीं ढूंढें
यह समझने की कोशिश करें कि बच्चा क्यों फेल हुआ। क्या पढ़ाई में कमी थी, स्ट्रेस था या सही गाइडेंस नहीं मिली? समस्या समझने से ही समाधान निकलता है, ना कि उसे दोष देने से।
विज्ञापन
5 of 6
दूसरा मौका ही नई शुरुआत है
- फोटो : Adobe stock
दूसरा मौका ही नई शुरुआत है
दोबारा परीक्षा देने, ओपन स्कूल या दूसरे विकल्पों के बारे में जानकारी लें। बच्चे को बताएं कि असफलता अंत नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का यह एक नया मौका है। बच्चे को समझाएं कि नई शुरुआत के लिए भी उनके पास कई विकल्प हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X