सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Cooling Foods For Summer: गर्मी में क्या खाएं? ये 7 सूपरफूड्स देंगे शरीर को अंदर तक ठंडक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 23 Apr 2026 02:09 PM IST
सार

Summer Diet Cooling Foods List: तरबूज, खीरा, दही, नारियल पानी, पुदीना और छाछ जैसे फूड्स शरीर को ठंडक देते हैं, डिहाइड्रेशन से बचाते हैं और गर्मी के प्रभाव को कम करते हैं।

विज्ञापन
Garmi Me Kya Khaye Summer Diet Body Cooling Foods List in hindi
गर्मियों में शरीर को अंदर तक ठंडक देने वाले फूड - फोटो : AI

Garmi Me Kya Khaye: गर्मी का मौसम आते ही शरीर पर इसका असर साफ दिखाई देने लगता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन, थकान, चिड़चिड़ापन और कई बार हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सिर्फ ठंडा पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि हमें अपनी डाइट में भी ऐसे फूड्स शामिल करने की जरूरत होती है जो शरीर को अंदर से ठंडक दें।

कई पारंपरिक भारतीय खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिनकी तासीर ठंडी होती है और जो गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। ये न सिर्फ शरीर का तापमान संतुलित रखते हैं बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाते हैं और ऊर्जा बनाए रखते हैं। खास बात यह है कि ये फूड्स आसानी से उपलब्ध होते हैं और रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।अगर आप भी गर्मी में खुद को फ्रेश, एक्टिव और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-कौन से फूड्स आपके शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकते हैं। यहां जानिए ऐसे ही कुछ असरदार ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों के बारें में।

Trending Videos
Garmi Me Kya Khaye Summer Diet Body Cooling Foods List in hindi
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज? - फोटो : Adobe Stock

पानी से भरपूर फल

 


तरबूज, खरबूजा और संतरा जैसे फल गर्मियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखती है और अंदर से ठंडक देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Garmi Me Kya Khaye Summer Diet Body Cooling Foods List in hindi
खीरा खाने के फायदे - फोटो : Freepik

खीरा और ककड़ी

 

खीरा और ककड़ी में लगभग 90% पानी होता है। यह शरीर की गर्मी को कम करने के साथ-साथ स्किन को भी हाइड्रेट रखते हैं। इन्हें सलाद या जूस के रूप में लिया जा सकता है।

Garmi Me Kya Khaye Summer Diet Body Cooling Foods List in hindi
लस्सी, छाछ - फोटो : Freepik

दही और छाछ

 

दही और छाछ पाचन के लिए बहुत अच्छे होते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। इनमें मौजूद प्रोबायोटिक्स गर्मी में पेट की समस्याओं से बचाते हैं।

 

विज्ञापन
Garmi Me Kya Khaye Summer Diet Body Cooling Foods List in hindi
नारियल पानी - फोटो : Freepik.com

नारियल पानी


नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेशन देता है। यह शरीर की गर्मी को संतुलित रखने में मदद करता है और थकान दूर करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed