Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Three individuals, including two youths who traveled from Amritsar to Pathankot to procure heroin, apprehended; 51.90 grams of heroin recovered.
{"_id":"69e9db1e3e723fa63905f6ab","slug":"video-three-individuals-including-two-youths-who-traveled-from-amritsar-to-pathankot-to-procure-heroin-apprehended-5190-grams-of-heroin-recovered-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर से पठानकोट हेरोइन लेने आये दो युवकों सहित तीन किये काबू , 51.90 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर से पठानकोट हेरोइन लेने आये दो युवकों सहित तीन किये काबू , 51.90 ग्राम हेरोइन बरामद
थाना डिवीजन नंबर. 2 ने चार मरला क्वार्टर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पहले से दर्ज एनडीपीएस मामले में जांच के दौरान उसके घर पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब चेकिंग के लिए मकान में पहुंची तो दरवाजा खटखटाने पर एक महिला बाहर आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति घर के ऊपरी हिस्से में मौजूद है।
इसके बाद पुलिस टीम मकान के ऊपर बने पोर्शन में पहुंची, जहां एक कमरे में तीन युवक मौजूद मिले।पुलिस के मुताबिक, तीनों युवकों की हालत संदिग्ध लगी और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्होंने नशा किया हुआ है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान हीरा लाल (चार मरला क्वार्टर निवासी), गुरप्रीत सिंह और मनदीप सिंह (दोनों जिला अमृतसर निवासी) के रूप में बताई।तलाशी के दौरान एक आरोपी ने एक लिफाफा पुलिस को सौंपा, जिसे खोलने पर उसमें से 51.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं गुरप्रीत सिंह की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 3,580 रुपए नकद भी बरामद किए गए।पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने खुलासा किया कि यह नकदी हेरोइन बेचकर कमाई गई है।
आरोपियों ने यह भी बताया कि बरामद हेरोइन उन्होंने पठानकोट निवासी एक व्यक्ति से आगे बेचने और अपने सेवन के लिए खरीदी थी।पुलिस ने इस मामले में चार मरला क्वार्टर निवासी हीरा लाल, अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह और मनदीप सिंह समेत पठानकोट निवासी एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।