सब्सक्राइब करें

नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत की ये जगह रहेंगी बेस्ट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
India best tourist traveling places to visit in November
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

नवंबर का महीना शुरु होने को है, गर्मियां खत्म हो रही हैं तो सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है। इस समय जहां हल्की सर्दी होती है तो वहीं हर तरफ हरियाली के साथ पेड़ की डालियों पर रंग-बिरंगे फूल-कलियां भी नजर आती है। इस समय न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी ऐसे में नबंवर का महीना बहुत ही सुहाना होता है। इस समय दोस्तों और परिवार के साथ कहीं छुट्टियों में घूमने के लिए अच्छा समय रहता है। अगर आप अपना मूड फ्रेश करना चाहते हैं और घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपको कोई जगह समझ में नहीं आ रही है या फिर आप समय की कमी की वजह से लंबे समय के लिए ट्रिप पर नहीं जा सकते हैं तो भारत की ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेंगी। ये जगह खूबसूरत तो हैं ही साथ ही आप तीन से चार दिन में अपनी छुट्टियां मनाकर वापस भी आ सकते हैं।

Trending Videos
India best tourist traveling places to visit in November
महाराष्ट्र तारकली के समुद्रतट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
तारकरली, महाराष्ट्र 

तारकरली या तारकर्ली महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका, का एक गांव है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अन्य समुद्र तटों की तुलना में यहां का पानी बहुत ही साफ है, दिन में सूर्य की रोशनी में काफी गहराई तक इसका साफ पानी देखा जा सकता है। यहां पर पेड़ों की खूबसूरत श्रंखला और समुद्रतट पर बनी द्वीपीय झोंपड़ियां व जल नौकाएं आपकी ट्रीप को और भी शानदार बना देते हैं। अगर आप वाटर स्पोर्ट्स को शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए और भी अच्छी है। यहां पर आप कम पैसों में भी स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर आप यहां सुंदर समुद्रतट पर एक अच्छी छुट्टी बिता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India best tourist traveling places to visit in November
सुंदरवन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

सुंदरवन, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के दक्षिण में बसा हुआ सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र प्राकृतिक नजारों के हिसाब से खूबसूरत जगह है यहां पर सुंदरवन नेशनलपार्क अपने टाइगर्स के लिए जाना जाता है। इस जगह को बंगाल का गौरव माना जाता है अगर आपको घूमने का शौक है और एक रोमांचक ट्रिप पर जाना चाहते हैं या रोमांचक जगहों पर जाने के शौकिन हैं तो आपके एक बार यहां पर जरुर आना चाहिए। यहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही रोमांच भरी जंगल सफारी, रिजॉर्ट सभी कुछ है, तो यहां पर आकर आप कम समय में शानदार छुट्टियां मना सकते हैं।

India best tourist traveling places to visit in November
केरल वायनाड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

केरल, वायनाड
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो केरल में आपके लिए बहुत सारी पर्यटन की जगह हैं। केरल के वायनाड में आपको खूबसूरत गुफाओं से लेकर, प्राकृतिक झरनें, मनोरम पहाड़ियां सभी कुछ देखने को मिलेगा। यहां को नजारे आपके मन को खुश कर देने वाले हैं। इसी के साथ आप यहां पर वाइल्ड लाइफ का मजा भी ले सकते हैं। वायनाड के उत्तरी इलाके में बना झरना यहां की बेहतरीन प्राकृतिक जगहों में से एक है। यहां पर आना आपके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस साबित हो सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed