Radhan Pandit:कौन हैं ज्योतिषी राधन पंडित? जिन्हें सीएम विजय ने पहले बनाया OSD, विवाद होने पर रद्द की नियुक्ति
Who Is Radhan Pandit : राधन पंडित वेट्रिवेल तमिलनाडु के प्रसिद्ध ज्योतिषी और आध्यात्मिक सलाहकार हैं। वे पहले जयललिता के सलाहकार रह चुके हैं और अब विजय थलापति की पार्टी TVK में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में उन्हें तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD (Political) नियुक्त किया गया, हालांकि विवाद होने पर हटा दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Radhan Pandit kaun hain? तमिल सुपरस्टार से नेता बने विजय थलापति की राजनीति इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन हाल ही में एक और नाम अचानक सुर्खियों में आ गया, राधन पंडित वेट्रिवेल। विजय सरकार में उन्हें ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया था, लेकिन विवाद होने पर उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया। अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये राधन पंडित कौन हैं, उनका तमिलनाडु की राजनीति से क्या संबंध रहा है और वे विजय के इतने करीबी कैसे बने।
राधन पंडित केवल ज्योतिषी ही नहीं, बल्कि तमिल राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रखने वाले आध्यात्मिक सलाहकार माने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के भी करीबी सलाहकार रह चुके हैं। इतना ही नहीं, उनका नाम भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ भी जुड़ चुका है।
विजय की पार्टी TVK के राजनीतिक सफर में राधन पंडित की भूमिका लगातार बढ़ती गई। चुनावी रणनीति से लेकर शुभ समय तय करने तक, उन्हें विजय का भरोसेमंद सलाहकार माना जाता है। आइए जानते हैं राधन पंडित की पूरी कहानी और विजय की राजनीति में उनकी क्या भूमिका रही।
कौन हैं राधन पंडित वेट्रिवेल?
राधन पंडित वेट्रिवेल तमिलनाडु के चर्चित वैदिक ज्योतिषी और न्यूमरोलॉजिस्ट माने जाते हैं। उनकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, उन्हें ज्योतिष और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का 40 साल से ज्यादा अनुभव है। वे खुद को स्पिरिचुअल गाइड और मेडिटेशन मेंटर बताते हैं।
जयललिता और बड़े नेताओं से रहा संबंध
रिपोर्ट्स के अनुसार, राधन पंडित 1989-90 के दौर में जयललिता के सलाहकारों में शामिल रहे थे। इसके अलावा उनका नाम भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के करीबी आध्यात्मिक सलाहकारों में भी लिया जाता है। यही वजह है कि तमिल राजनीति में उनका प्रभाव लंबे समय से माना जाता रहा है।
विजय के राजनीतिक सफर में कैसे हुए शामिल?
जब विजय ने अपनी पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) की शुरुआत की, उसी समय से राधन पंडित उनके करीबी सलाहकार माने जाने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने विजय की कुंडली और न्यूमरोलॉजी के आधार पर पार्टी के नाम और राजनीतिक फैसलों को लेकर सलाह दी थी। यहां तक कि विजय के शपथ ग्रहण समारोह का समय तय करने में भी उनकी भूमिका बताई जाती है।
विजय की जीत की भविष्यवाणी से बढ़ी चर्चा
राधन पंडित उस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में आए, जब उन्होंने 2026 तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत की भविष्यवाणी की। उन्होंने विजय की राजनीतिक कुंडली को “सुनामी जैसी ताकत” वाला बताया था। चुनाव परिणाम आने के बाद उनकी यह भविष्यवाणी सही साबित होने पर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चा और तेज हो गई।
OSD बनने के बाद चर्चा में
हाल ही में विजय सरकार ने राधन पंडित को मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD (Political) नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद विपक्षी दलों और कुछ सहयोगी नेताओं ने सवाल उठाए कि एक ज्योतिषी को सरकारी पद क्यों दिया गया। हालांकि TVK समर्थकों का कहना है कि वे सिर्फ ज्योतिषी नहीं बल्कि राजनीतिक सलाहकार और पार्टी प्रवक्ता की भूमिका भी निभाते रहे हैं। हालांकि रिकी राधन पंडित को
के पद देने पर उठ रहे सवालों के बाद पार्टी को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।