फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Surya Grahan 2026 Live: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

Tue, 11 Aug 2026 03:13 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 11 Aug 2026 03:13 PM IST
खास बातें

Surya Grahan 2026 Timing Visibility in India Sutak Kaal Samay: 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण अमावस्या तिथि पर पड़ेगा। ऐसे में इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा? अगर ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, तो क्या इसका सूतक काल भी मान्य होगा? आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की तारीख, समय, दृश्यता और सूतक काल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

विज्ञापन
Surya Grahan 2026 live Solar Eclipse Timings, Sutak, Visibility in India impact on zodiac signs
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:13 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan Pregnant Lady Kya Kare: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाए रखें सावधान

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।
  • चाकू, कैंची, सुई और अन्य नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचने की परंपरा है।
  • इस दौरान शांत रहकर ईश्वर का स्मरण या मंत्र जाप करने की मान्यता है।
  • मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में सोने से भी परहेज करना चाहिए।
02:49 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Do’s and Don'ts: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • सूर्य ग्रहण को सीधे नग्न आंखों से न देखें, सुरक्षित सोलर फिल्टर का इस्तेमाल करें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान खाना बनाने और खाने से बचना चाहिए।
  • इस अवधि में नया काम, गृह प्रवेश या अन्य शुभ कार्य शुरू न करने की परंपरा है।
  • देवी-देवताओं की मूर्तियों को छूने से बचने और इष्ट देव का ध्यान करने की मान्यता है।
  • चाकू, कैंची, सुई और ब्लेड जैसी धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
02:36 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?

य़ह सूर्य ग्रहण यूरोप के अधिकांश हिस्सों, कनाडा, रूस के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कुछ देशों में नजर आएगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आर्कटिक क्षेत्र, उत्तरी स्पेन, अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में देखने को मिलेगा। वहीं फ्रांस, ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।
02:10 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan Timing in India: सूर्य ग्रहण का समय क्या रहेगा? 

सूर्य ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार रात से शुरू होगा। इसकी शुरुआत रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी। इसके बाद रात 11 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण अपने अधिकतम चरण में पहुंचेगा। वहीं, ग्रहण की प्रक्रिया देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर पूरी होगी। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट रहेगी। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, क्योंकि उस दौरान देश में रात का समय रहेगा।
01:55 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Sutak Kaal: सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल उसी स्थान पर मान्य होता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है। 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में देश में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए भारतीय लोगों को सूतक काल से जुड़े किसी विशेष नियम या धार्मिक प्रतिबंध का पालन करने की आवश्यकता नहीं होगी। 
01:43 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 in India: क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?

12 अगस्त 2026 को होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान भारत में रात का समय होगा, इसलिए देश के किसी भी हिस्से से इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:02 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

Surya Grahan 2026 Live: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका नजारा दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में देखने को मिलेगा। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है, खासकर इस बात को लेकर कि क्या इसे भारत से भी देखा जा सकेगा। 12 अगस्त को होने वाले ग्रहण के दौरान कुछ क्षेत्रों में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, जिससे वहां कुछ समय के लिए दिन में अंधेरा जैसा दृश्य दिखाई देगा। भारतीय समय अनुसार इस सूर्य ग्रहण का प्रारंभ रात 09:04 बजे से होगा, रात 11:16 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा और ग्रहण की समाप्ति देर रात 01:28 बजे होगी। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की दृश्यता और सूतक काल से लेकर ज्योतिष प्रभाव तक संपूर्ण जानकारी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed