सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 6 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:02 PM, 06-Mar-2026

Bihar: Nitish को लेकर ये क्या बोल गए पप्पू यादव? | Pappu Yadav | Bihar CM Nitish Kumar

Bihar: Nitish को लेकर ये क्या बोल गए पप्पू यादव? | Pappu Yadav | Bihar CM Nitish Kumar और पढ़ें
01:57 PM, 06-Mar-2026

Bihar CM: भाजपा-जदयू में तनाव के बीच नीतीश ने सांसदों-विधायकों को बुलाया; इधर, नई सरकार का खाका आ रहा सामने

राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। जदयू और भाजपा कोटे से कितने कितने मंत्री बनेंगे? सामाजिक समीकरण का कितना ख्याल रखा जाएगा। किस पार्टी का डिप्टी सीएम और किसका सीएम होगा? किन नामों की चर्चा चल रही है? आइये जानते हैं सबकुछ... और पढ़ें
01:49 PM, 06-Mar-2026

Bihar News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या? लव अफेयर समेत इन पक्षों की पुलिस कर रही जांच; क्या है सच?

वैशाली जिले के हाजीपुर के हंथसारगंज गांव में 18 वर्षीय अंकित कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे प्रेम विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक का एक लड़की से अफेयर चल रहा था । और पढ़ें
01:16 PM, 06-Mar-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में होली विवाद के दौरान युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार; जानें झगड़े की वजह

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के चंदूआ गांव में होली पर्व के दिन हुए विवाद में 21 वर्षीय मनीषा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाद मिट्टी खेलने को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद परिजन और आरोपी के बीच मारपीट हुई, जिससे मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। और पढ़ें
12:18 PM, 06-Mar-2026

Bihar: नीतीश के जरिए BJP निकालेगी जदयू के असंतोष का कांटा, अविश्वास-टूट के बीच पार्टी को देना होगा बड़ा संदेश

नीतीश युग के अंत के बीच बिहार में भाजपा अपनी दशकों पुरानी मुख्यमंत्री बनाने की चाह पूरी करने की तैयारी में है। जदयू में फैले अविश्वास और टूट की आशंका के बीच पार्टी ने नीतीश को जरिए नाराज नेताओं को संतुष्ट करने की रणनीति बनाई है। हाल की हार और राजद में चल रही आंतरिक जंग भाजपा के लिए सबसे मुफीद समय बनाते हैं। सबसे बड़ी चुनौती अब कद्दावर नेता चुनना है जो नई सरकार में भरोसा पैदा करे।

और पढ़ें
12:18 PM, 06-Mar-2026

Bihar: जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष का बड़ा आरोप: कोल्ड्रिंक्स में जहर मिलाकर परिवार को मारने की साजिश; कितना सच?

वैशाली के बिदूपुर में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार को कोल्ड्रिंक्स में जहर मिलाकर मारने की साजिश की गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और जांच की मांग की गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:00 PM, 06-Mar-2026

Nitish Kumar to Rajya Sabha: बिहार में BJP का मास्टरस्ट्रोक, JDU के अंदरूनी घमासान का होगा अंत!

Nitish Kumar to Rajya Sabha: बिहार में BJP का मास्टरस्ट्रोक, JDU के अंदरूनी घमासान का होगा अंत! और पढ़ें
11:54 AM, 06-Mar-2026

Bihar: जिले के इस गांव में सीआरपीएफ व ग्रामीणों के विवाद पर समझौता, पुलिस की कार्यशैली पर क्यों उठे सवाल?

बाढ़ अनुमंडल के औंटा गांव में होली के दौरान सीआरपीएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में प्रशासन ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। डीआईजी और एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लिखित माफीनामा के बाद विवाद को शांत कराया। और पढ़ें
11:42 AM, 06-Mar-2026

Bihar News: मुख्यमंत्री आवास के बाहर क्यों आमरण अनशन पर बैठ गए जदयू नेता? पार्टी दफ्तार में भी हंगामा

जदयू नेताओं के आक्रोश को देखते हुए सीएम हाउस और प्रदेश कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।   और पढ़ें
10:06 AM, 06-Mar-2026

Bihar News: डीजे बजाने को लेकर यहां क्यों हुआ विवाद? पुलिस टीम पर पथराव; एक जवान घायल वाहन क्षतिग्रस्त

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला दरियापुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया और पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed