{"_id":"69aa90face9203e79a07f617","slug":"body-of-competitive-student-found-in-room-under-suspicious-circumstances-cause-of-death-not-clear-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संदिग्ध हालात में कमरे में मिला प्रतियोगी छात्रा का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संदिग्ध हालात में कमरे में मिला प्रतियोगी छात्रा का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ढरहरिया मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली आजमगढ़ की छात्रा नीता मौर्या (22) का शव कमरे में संदिग्ध हालात में मिला।
मौत।
- फोटो : Social media
विज्ञापन
विस्तार
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ढरहरिया मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली आजमगढ़ की छात्रा नीता मौर्या (22) का शव कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन करते हुए परिजनों को सूचना दी। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे मृतका के भाई और भतीजे की मौजूदगी में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर आजमगढ़ चले गए।
Trending Videos
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के बरामद गांव निवासी मुन्नी लाल मौर्या के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनकी छोटी बहन नीतू मौर्या (22) प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ढरहरिया मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ बच्चों को टयूशन भी पढ़ाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतू की मौत की सूचना पर भतीजे शिवम के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई मुन्नी लाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब उनकी बहन कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर जबरन कमरे का दरवाजा खोला गया तो नीता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।
पुलिस ने छानबीन की लेकिन नीता की मौत का कारण का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। भाई मुन्नी लाल ने बताया कि माता-पिता के देहांत के बाद नीता प्रयागराज में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। 15 दिन पहले वह आजमगढ़ गई थी। तीन दिन पहले होली के त्योहार पर घर आने के लिए उससे बात हुई थी। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि छात्रा की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए विसरा रिपोर्ट सुरक्षित की गई है।
