सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Meja, miscreants in Scorpio kidnapped a teenager, family members blocked the highway

Prayagraj : स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े किया किशोरी का अपहरण, परिजनों ने हाईवे किया जाम

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

यमुनापार इलाके के मेजा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल  घर लौट रही थी। पुलिस ने दो घंटे बाद घेराबंदी करके लड़की को शहर से बरामद कर लिया। एक आरोपी भी पकड़ा गया है। 

In Meja, miscreants in Scorpio kidnapped a teenager, family members blocked the highway
किशोरी के अपहरण के बाद मौके पर पहुंचे मेजा विधायक संदीप पटेल पुलिस से बातचीत करते हुए। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

यमुनापार इलाके के मेजा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल  घर लौट रही थी। छोटी बहन रोती रही लेकिन बेखौफ बदमाश इंटर की छात्रा को जबरी अपनी गाड़ी में बैठा कर भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीण संग वह सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर चक्का जाम कर बेटी की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ मेजा और मांडा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाश में जुट गई। करीब दो घंटे बाद शहर से वाहन समेत लड़की को बरामद किया गया। एक आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। एसीपी मांडा के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।

Trending Videos


मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव के सूर्य नारायण यादव गांव के समीप ही बिल्डिंग की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर में उनकी बड़ी बेटी इंटर की छात्रा पुष्पा यादव (20) अपनी छोटी बहन रूपा यादव (13) के साथ  ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार करने गई थी। दोनों बहनें पैदल ही घर लौट रही थीं कि जैसे हाईवे पर भरारी गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से तेज स्पीड में ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ खड़ी हुई। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे दो लोगों ने पुष्पा यादव को जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन दहाड़े हुई वारदात से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
 

यह सब देख छोटी बेटी बहन रूपा यादव रोती चिल्लाती रही लेकिन बेखौफ बदमाश उसे लेकर मांडा की तरफ भाग गए। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह ग्रामीणों संग सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने लक्षन चौकठा गांव के सामने हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मांडा इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों की मांग थी कि बेटी की बरामदगी के साथ बदमाश तत्काल गिरफ्तार किए जाएं। घटना को लेकर मां का रो-रो कर बुरा हाल रहा। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक संदीप पटेल मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने शहर से लड़की को वाहन समेत बरामद किया। एक आरोपी को भी पुलिस ने मौके से पकड़ा है। एसीपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसीपी के अनुसार इलाके में चर्चा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed