सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 11 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:24 PM, 11-Jun-2026

Bihar MLC Election: निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के 10 उम्मीदवार, जानें सर्टिफिकेट लेने कौन-कौन पहुंचे सदन?

Patna: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। प्रमाण-पत्र लेने के लिए उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे, जहां राजद के सुनील कुमार सिंह और लोजपा (रामविलास) के अशरफ अंसारी ने जीत की खुशी जाहिर की। वहीं, निशांत कुमार ने मीडिया के सवालों पर चुप्पी साध ली। और पढ़ें
02:50 PM, 11-Jun-2026

Bihar News: गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: खनुआ नदी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, गांव में पसरा मातम

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में खनुआ नदी में स्नान करने गए पिता और पुत्र की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय फुलेना मल्लाह और उनके छह वर्षीय पुत्र दिव्यांशु सहनी के रूप में हुई है। और पढ़ें
02:49 PM, 11-Jun-2026

Bihar: मरीज की मौत पर हंगामा, 48 हजार के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

 

पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 55 वर्षीय सागर महतो की मौत के बाद भारी हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल ने छह घंटे के भीतर इलाज और जांच के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये जमा करवा लिए।

और पढ़ें
02:19 PM, 11-Jun-2026

Bihar: शादी समारोह में बवाल: दूल्हे को घोड़ी से उतारा, जातिसूचक टिप्पणी करने का भी आरोप

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के दोगच्छी गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। आरोप है कि कुछ लोगों ने दूल्हे राशीद को जाति का हवाला देते हुए घोड़ी से उतरने के लिए मजबूर किया और विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट की। और पढ़ें
02:02 PM, 11-Jun-2026

Bihar : यूनिवर्सिटी कैंपस में शराब की महफिल, ब्रेथ एनालाइजर में पुष्टि के बाद राजद का छात्र नेता गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रावास से नशाखोरी का मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने देर रात छापेमारी कर विश्वविद्यालय के शोधार्थी छात्र और आरजेडी छात्र संगठन से जुड़े नेता संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। और पढ़ें
01:47 PM, 11-Jun-2026

Bihar: राजगीर में आस्था का महासैलाब, परमा एकादशी पर संपन्न हुआ शाही स्नान, उमड़े 6 लाख श्रद्धालु, देखें फोटो

नालंदा की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी राजगीर में पुरुषोत्तम मास (मलमास) मेले का मुख्य आकर्षण 'तीसरा और अंतिम शाही स्नान' परमा एकादशी के पावन संयोग पर पूरी भव्यता के साथ संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक मौके पर देश के कोने-कोने से आए 14 अखाड़ों के साधु-संतों, नागा संन्यासियों और महामंडलेश्वरों सहित करीब 6 लाख श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुंड और सप्तधारा में आस्था की डुबकी लगाई। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:01 PM, 11-Jun-2026

Bihar News: अंदर 11 वकील, बाहर बेचैनी... कोर्ट की लिफ्ट में फंसे लोग; परिसर में मची अफरातफरी

मधेपुरा व्यवहार न्यायालय के नवनिर्मित भवन में बुधवार को लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण 11 अधिवक्ता करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। बताया गया कि छह लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट में 11 लोग सवार हो गए थे, जिसके कारण वह ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल के बीच अटक गई। और पढ़ें
12:55 PM, 11-Jun-2026

Bihar News: लालू के जन्मदिन पर 79 किलो के लड्डू से मनाया गया जन्मदिन; तेजस्वी-रागिनी ने किस पर बोला हमला?

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास पर सुबह से ही नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। जन्मदिन समारोह के दौरान रागिनी यादव और तेजस्वी यादव ने जदयू और एनडीए नेताओं पर राजनीतिक हमले भी किए। आइये जानते हैं किसने-क्या कहा? और पढ़ें
12:30 PM, 11-Jun-2026

Bihar : 'लिखकर सुरक्षा लौटाया नहीं, अंगरक्षकों को लेकर भी भ्रम फैला रहा लालू परिवार'- जदयू ने दी बड़ी जानकारी

Bihar Politics: बिहार में सुरक्षा पर सियासत जारी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव इन दिनों बिना सुरक्षाकर्मी के ही अपने आवास से बाहर निकल रहे हैं। राजद आरोप लगा रहा है कि एनडीए सरकार लालू परिवार के साथ अन्याय कर रहा है। वहीं सत्ता पक्षा का कहना है कि लालू परिवार ने लिखित में अब तक सुरक्षा वापस नहीं की है। आइये जानते हैं जदयू की ओर से इस बारे में क्या क्या कहा गया? और पढ़ें
11:30 AM, 11-Jun-2026

Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' चालू है; दूसरे धर्म की 15 साल की लड़की को फंसा दुष्कर्म, फिर UP से ले आया बिहार

Kerala Story 2 : मूवी 'द केरल स्टोरी 2' में जो कुछ दिखाया गया है, वह रीयल लाइफ में खूब हो रहा है। बिहार में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश से जुड़ा बिहार में मामला सामने आया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed