सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Narendra Nagar Nikay Chunav 2026 : For BJP and three Congress ward councillor win

Narendranagar Nikay Chunav: भाजपा के चार और कांग्रेस के तीन वार्ड सभासद जीत, मंत्री के वार्ड में जानिए कौन जीत

संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 11 Jun 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घेाषित किए जा चुके थे।

Narendra Nagar Nikay Chunav 2026 : For BJP and three Congress ward councillor win
नरेंद्रनगर निकाय चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव में इस बार भी भाजपा की बढ़त बरकरार रही। सात वार्ड सभासद पद के चुनाव में भाजपा के चार और कांग्रेस के तीन सभासदों ने जीत दर्ज की। स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने शानदार जीत दर्ज की। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घेाषित किए जा चुके थे।



सात वार्डों के लिए हुए चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को शहीद भगत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में भाजपा ने चार और कांग्रेस ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  पहाड़ के बाशिंदों का चैन छीन रही सुकून देने वाली बर्फ, स्नो-ब्लाइंडनेस की चपेट में आ रहे लोग

विज्ञापन

वार्ड एक पर लगी रही लोगों की निगाहें

  • मतगणना के दौरान लोगों की निगाहें वार्ड नंबर 1 पर टिकी रही। बीते 9 जून को मतदान के दिन के इस वार्ड में मंत्री सुबोध उनियाल और उत्तराखंड क्रांति दल की प्रमिला रावत के बीच हुई तीखी नोकझोंक और वायरल वीडियो प्रदेशभर में चर्चाओं में रहा । यहां भाजपा प्रत्याशी ममता देवी ने 249 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस की रजनी को 90 और यूकेडी की कल्पना रावत को 50 मत मिले। इस वार्ड में दो मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
  • वार्ड दो में कांग्रेस की आभा पंवार ने भाजपा प्रत्याशी प्रकाश रमोला को 11 मतों से पराजित किया। आभा पंवार को 148 और प्रकाश रमोला को 137 मत मिले। एक मतदाता ने नोटा का प्रयोग किया।
  • वार्ड तीन में भाजपा के सचिन भंडारी ने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद रावत को हराकर जीत दर्ज की। सचिन को 211 और अरविंद को 143 मत मिले। यहां एक मत नोटा के पक्ष में पड़ा।
  • वार्ड चार में कांग्रेस प्रत्याशी रवि नेगी ने भाजपा की शैल गुसाईं को हराया। रवि नेगी को 184 जबकि शैल गुसाईं को 159 मत प्राप्त हुए।
  • वार्ड पांच में भाजपा की पुष्पा राणा ने कांग्रेस की रजनी को पराजित किया। पुष्पा राणा को 176 और रजनी को 59 मत मिले। इस वार्ड में तीन मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
  • वार्ड छह में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रेखा ने जीत दर्ज की। रेखा को 103 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पुष्पा राणा जो लगातार दो बार इस वार्ड की सभासद रह चुकी हैं को 96 मत प्राप्त हुए।
  • वार्ड सात में भाजपा मंडल अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण लगातार दूसरी बार सभासद निर्वाचित हुए। साकेत को 169 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी और व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी 56 मतों पर सिमट गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सातों वार्डों में कुल आठ मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed